Health Tips: इन 5 प्वाइंट में समझें सुबह खाली पेट जूस पीना फायदेमंद है या शरीर को पहुंचाएगा नुकसान

Published : Feb 17, 2022, 02:46 PM IST
Health Tips: इन 5 प्वाइंट में समझें सुबह खाली पेट जूस पीना फायदेमंद है या शरीर को पहुंचाएगा नुकसान

सार

क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि जूस पीने का भी एक समय होता है, अगर सुबह के वक्त जूस पी लिया जाए तो ये आपके शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

हेल्थ डेस्क : आजकल हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए लोग खूब एक्सरसाइज करते है और हेल्दी खाना पसंद करते हैं। हेल्दी खाने की बात आए तो लोगों की सबसे पहली पसंद फ्रेश जूस (fruit juice) होता है। इसमें कई सारे विटामिन, मिनरल्स और फाइबर्स मौजूद होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास जूस पीकर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट जूस पीने से आपको कई सारे नुकसान हो सकते हैं। जी हां, एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ चीजें ऐसी होती है जिनका खाली पेट सेवन नहीं करना चाहिए, जिनमें से 1 फलों का जूस (side effects of fruit juice) भी है, जो खाली पेट नहीं पीना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं कि जूस पीने का सही समय क्या है और खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन करने से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं...

खाली पेट नहीं पिए इन फलों का जूस
सिट्रिक फ्रूट (Citrus) यानी कि संतरा, अंगूर, नींबू और मौसंबी जैसे फलों के जूस का सेवन खाली पेट करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है और यह आपके पाचन के लिए भी नुकसानदायक होता है।

ठंडे जूस का सेवन ना करें
अक्सर देखा जाता है कि गर्मी के दिनों में लोग जूस में बर्फ डालकर या फ्रिज में रखे जूस का सेवन करते हैं। उन्हें लगता है कि इससे वह रिफ्रेश हो जाएंगे और शरीर भी डिटॉक्स हो जाएगा, जबकि ठंडे जूस का सेवन करने से आपके म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है और आपको पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सुबह के समय सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए।

उल्टी दस्त की समस्या
एक्सपर्ट्स की मानें तो कई लोगों में देखा जाता है कि खाली पेट जूस पीने से उन्हें उल्टी और दस्त की समस्या होने लगती है। ऐसे में लोगों को जूस पीने के बाद कम से कम 1 घंटे तक किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक
कई फल ऐसे होते हैं जिसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को सुबह के समय खाली पेट जूस नहीं पीना चाहिए इससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

एक्सरसाइज के बाद नहीं पिए जूस
अक्सर में देखा है कि लोग जिम के दौरान या एक्सरसाइज के तुरंत बाद फ्रूट जूस पी लेते हैं, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे कई सारी समस्या हो सकती है। एक्सरसाइज के बाद कम से कम आधे घंटे तक आपको किसी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें- कभी देखा है 100 साल पुराना अंडा, देखिए क्या हो गई हालत, महिला ने खाकर बताया कैसा लगा इसका टेस्ट

Health Tips: बादाम ही नहीं पानी में भिगोकर खाएंगे ये 8 चीजें, तो होंगे गजब के फायदे, जानें इसे खाने का सही समय

Cooking Tips: डोसा बनाते समय कभी भी ना करें ये गलती, नहीं तो तवे पर चिपक के बर्बाद हो जाएगा 1-1 दाना

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट