नाभि पर लगाएं सिर्फ दो बूंद तेल और पीरियड्स के दर्द, मुंहासे, फटे होठों से पाएं छुटकारा

Published : Sep 28, 2022, 08:24 AM IST
नाभि पर लगाएं सिर्फ दो बूंद तेल और पीरियड्स के दर्द, मुंहासे, फटे होठों से पाएं छुटकारा

सार

आयुर्वेद में सभी समस्याओं का जड़ से इलाज मुमकिन है। उन्हीं में से एक है नाभि पर दो बूंद तेल लगाना, जिससे आपको सैकड़ों फायदे मिलते हैं।

हेल्थ डेस्क : अक्सर आपने देखा होगा कि बच्चों की मालिश करते समय दादी, नानी या मम्मी बच्चों की नाभि पर तेल डालती हैं। जिसे मॉडन जमाने में बैली बटन थेरेपी कहा जाता है। सदियों से यह बैली बटन थेरेपी बेहद फायदेमंद रही है। कहा जाता है कि नाभि इंसान की शरीर का सेंटर पॉइंट होता है, जो आपके नर्वस सिस्टम से जुड़ा होता है। यहां पर तेल लगाने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं नाभि पर तेल लगाने के फायदे और आपको कौन सा तेल लगाना चाहिए...

कैसे लगाएं नाभि पर तेल 
नाभि पर आप नारियल, सरसों, अरंडी, जैतून के तेल या घी का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। इसके लिए रुई की मदद से अपनी नाभि पर दो से तीन बूंद तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करके इसे 20 मिनट के लिए या पूरी रात के लिए छोड़ दें। दरअसल, नाभि के पीछे पेकोटि ग्लैंड पाई जाती है, जो नसों, टिशू और अंगों से जुड़ी होती है। यहां तेल लगाने से पूरे शरीर में एनर्जी पैदा होती है और आप फ्रेश महसूस करते हैं।

पिंपल्स के लिए लगाए नीम का तेल 
यदि आपको स्किन प्रॉब्लम रहती है और आप कील, मुंहासे और दाग धब्बों की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोज अपनी नाभि पर नीम का तेल लगाना चाहिए। इससे यह समस्या जल्द ठीक हो जाती है।

स्ट्रेस को कम करें बादाम का तेल 
बादाम का तेल सिर्फ आपकी स्किन और बालों के लिए नहीं बल्कि आपके तनाव को कम करने के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे आप अपनी नाभि पर रोजाना लगाए और देखें कि कैसे आपका तनाव दूर होता है और आपकी स्किन और बाल भी चमकदार बनते हैं।

सरसों के तेल से मिलेंगे यह फायदे 
अगर आप नाभि पर सरसों का तेल लगाते हैं तो उससे आपके होंठ कभी नहीं फटेंगे और यह हमेशा सॉफ्ट और गुलाबी बने रहेंगे। सरसों का तेल लगाने से एड़ी भी नहीं फटती है और ड्राई स्किन की प्रॉब्लम भी कम होती है।

कैस्टर ऑयल के फायदे
पीरियड के दौरान अगर आपको बहुत ज्यादा दर्द रहता है तो नाभि पर कैस्टर ऑयल यानी कि अरंडी का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। यह पीरियड्स के फ्लो को नॉर्मल रखता है। साथ पेट की ऐंठन को भी कम करता है। इतना ही नहीं इससे कब्ज, ब्लोटिंग, गैस और पेट दर्द की समस्या भी दूर रहती है।

घी से मिलेगी सॉफ्ट त्वचा 
तेल की जगह अगर आप अपने नाभि पर शुद्ध घी लगाते हैं तो इससे आपको रूखी, बेजान और डल स्किन से छुटकारा मिलेगा। इसे रोजाना अपनी नाभि पर लगाने से स्किन सॉफ्ट बनती है और ग्लो भी आता है।

और पढ़ें: नॉर्मल फेशियल से बहुत अलग होता है मेडिकल फेशियल, जानें इसके फायदे और तरीके

इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का