रोटी और चावल को भूलकर भी एक साथ ना खाएं, शरीर की बदल सकती है 'बनावट'

Published : Jun 22, 2022, 09:57 AM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 10:09 AM IST
रोटी और चावल को भूलकर भी एक साथ ना खाएं, शरीर की बदल सकती है 'बनावट'

सार

भारत में डिनर हो या फिर लंच लोगों को एक साथ रोटी चावल खाना पसंद होता है। लेकिन क्या यह सेहत के लिए सही है। डॉक्टर्स की मानें रोटी और चावल को एक साथ खाना सेहत के लिए सही नहीं होता है।

हेल्थ डेस्क. लंच या डिनर में अगर आप एक साथ रोटी और चावल खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है। ये सेहत के लिए सही नहीं होता है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि रोटी-चावल साथ खाना गलत है। इससे हेल्थ पर असर पड़ता है। अब जब आप रोटी और चावल एक साथ खाना पसंद करते हैं और ये आपकी आदत में शामिल है तो फिर ये जानना चाहिए कि पहले क्या खाए, रोटी या फिर चावल। 

पहले रोटी खाएं 

रोटी और चावल एक साथ खाने से कैलोरी बहुत ज्यादा शरीर के अंदर जाती है। ज्यादा कैलोरी इनटेक से हेल्थ पर असर होता है। कोशिश कर रहे हैं कि अगर आप चावल खा रहे हैं तो सिर्फ इसे ही आहार में लें। अगर रोटी खा रहे हैं तो सिर्फ इसे ही लें। इसके बावजूद भी अगर मन करता है तो पहले रोटी खाए और उसके बाद थोड़ा सा चावल खाएं। इससे लंबे वक्त तक पेट भरा रहता है और आपका मन कुछ और खाने से बच जाता है। जिससे ज्यादा कैलोरी नहीं ले पाते हैं।

रोटी चावल एक साथ खाने से बढ़ता है मोटापा

दरअसल, रोटी और चावल दोनों में कार्बोहाइड्रेट होता है। इसे एक साथ खाने से शरीर में कैलोरी और स्टार्च की मात्रा काफी बढ़ जाती है। जिससे मोटापा बढ़ने की संभावना होती है। रात में तो भूलकर भी इसे नहीं खाना चाहिए। रात में रोटी खाना  ज्यादा हेल्दी होती है। रोटी पचाने में आसन होता है। इससे अच्छी नींद आती है। डॉक्टर्स भी कहते हैं कि डिनर बिल्कुल लाइट होना चाहिए। जिसेस खाना पचाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत ना हो। रात में फिजिकल वर्क नहीं करते हैं खाने के तुंरत बाद बिस्तर पर चले जाते हैं। 

पोषण युक्त डाइट लें

अगर आप मोटापे के शिकार होते हैं तो कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए फूड को लेकर हमेशा सतर्कता बरतनी चाहिए। डाइट हमेशा हेल्दी होना चाहिए।  खाने में हर पोषण तत्व मौजूद होना चाहिए। 

(नोट: यह लेख सामान्य जानकारी और सलाह के आधार पर दी गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा डॉक्टर या विशेषज्ञ  से परामर्श करें। )

और पढ़ें:

40 की उम्र में भी दिखना है जवान, तो हर रोज फॉलो करें ये 4 टिप्स, कुछ दिन में दिखेगा असर

योग करने के बाद पीएम मोदी ने मैसूर पाक और मसाला डोसा उठाया लुत्फ, जानें कैसे बनते हैं ये स्पेशल डिश

इस सफेद पत्थर से हमेशा रह सकते हैं 'जवान', सेहत से जुड़े 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

PREV

Recommended Stories

Heat Wave Protection Tips: तेज धूप और लू में भी नहीं होगी थकान, बस इन 5 टिप्स से खुद को करें प्रोटेक्ट
Skincare Alert: इंडियन गर्ल्स कर रही हैं ये 5 इंस्टाग्राम ब्यूटी ट्रेंड को फॉलो करके बड़ी गलती