
नई दिल्ली। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हमेशा मन करता है गर्म खाने का ताकि हमारा शरीर गर्म रहे और हमें ठंड कम लगे। आज हम आपको ऐसे ही सुपरफूड के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर को सर्दियों में गर्म रखेगा, साथ ही आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा।
केला
पोटैशियम से भरपूर केला शरीर को सोडियम ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी लाभकारी होता है। फोलेट का अच्छा सोर्स होने की वजह से ये प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप चाहे तो सर्दियों में हरी सब्जियां भी खा सकते हैं।
सेब
सेब में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी इम्यून सिस्टम को अच्छा करता है। इसमें पेक्टिन, पानी में घुलनशील फाइबर कॉलेस्ट्रोल लेवल को भी घटाने में मददगार है। सेब को इसके छिलके के साथ खाना ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके छिलके में ही ज्यादा फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं।
शकरकंद
शकरकंद भी डायबिटीज के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें कार्ब्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। एक स्टडी के मुताबिक, इसमें पाया जाने वाला विटामिन A इंसुलिन का उत्पाद करने वाली कोशिकाओं में सुधार लाता है । इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल डैमेज और इन्फ्लेमेटरी से भी बचाता है।
अनार
अनार में पोलीफेनल्स की मात्रा काफी अधिक होती है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है, इंफेक्शन का खतरा कम होता है, और आपकी मेमोरी भी काफी स्ट्रोंग होती है। इसके अलावा अनार डायबिटीज के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना के कम होते मामलों के बीच भारत में मिला नया वैरिएंट, जानें कितना है खतरनाक
चुकंदर
चुकंदर को इसके गुणकारी तत्वों की वजह से सुपरफूड भी कहा जाता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है साथ-साथ मांसपेशियां भी अच्छी रहती हैं। आप चाहे तो इसे वेट लॉस के काम में भी ला सकते हैं। इसमें मौजूद फोलेट, पेटैशियम और बीटा कैरोटीन शरीर के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.