
नई दिल्ली। बच्चों की सेहत के लिए उनका खानपान अच्छा (Healthy Diet) रहना चाहिए। जिसका ध्यान आपको सबसे ज्यादा रखना होगा। ऐसे में आप उनके नाश्ते को हेल्दी रखना होगा। क्योंकि वही बच्चों की सेहत के लिए काफी अहम होता है। आइये जानते हैं बच्चों के लिए कुछ पॉपुलर और पौष्टिक इंडियन हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में।
केले की दलिया
केले की दलिया बच्चों के लिए एक उत्तम और अच्छा नाश्ता माना जाता है। केला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है और इसमें सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। बच्चों के लिए केले की दलिया एक स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता हो सकता है। आप इसे कई तरीके से बना सकते हैं।
वेजिटेबल खिचड़ी
कई तरह की हरी सब्जियों और अन्य सब्जियों को मिलाकर बनने वाली खिचड़ी बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसमें सेहत के लिए फायदेमंद कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए आप इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा वाली सब्जियों को भी मिला सकते हैं। वेजिटेबल खिचड़ी में बच्चों के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व - फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं।
पोहा
नाश्ते के रूप में पोहे से अच्छा विकल्प कोई हो ही नहीं सकता है। पोहा पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है। आप बच्चों को सुबह के नाश्ते के रूप में पोहा खिला सकते हैं। पोहा बच्चों के लिए बेहद हल्का और स्वादिष्ट ब्रेकफास्ट हो सकता है। इसके सेवन से उनका पेट भी भरा रहता है और उन्हें बार-बार भूख भी नहीं लगती है। पोहा को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें कुछ सब्जियां और फल मिला सकते हैं। इंदौर, नागपुर और पुणे जैसे शहरों में अलग-अलग तरीके से पोहा बनाया जाता है।
चुकंदर का पराठा
बच्चों की अच्छी सेहत और उनके शरीर में पोषक तत्वों की समुचित आपूर्ति के लिए चुकंदर का पराठा बहुत फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर के पराठे का सेवन बच्चे बड़े चाव से कर सकते हैं। इसे बनाते समय आप इसमें कुछ हेल्दी चीजें और थोड़ी मात्रा में शुगर जोड़ सकते हैं जिससे इसका स्वाद भी बदल जाता है। चुकंदर में शरीर के लिए फायदेमंद अनेकों पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप इसे अलग-अलग तरीके से बनाकर बच्चों को नाश्ते के रूप में दे सकते हैं।
इडली और सांभर
इडली और सांभर दक्षिण भारत का बेहद पॉपुलर ब्रेकफास्ट है जिसे पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। इडली को फरमेंटेड (किण्वित) चावल और उड़द की दाल का घोल इस्तेमाल किया जाता है और यह बच्चों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इडली और सांभर को बच्चों के नाश्ते में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-
Tasty Food: व्रत ही नहीं शाम के नाश्ते में खाने के लिए तैयार करें साबूदाना कबाब, जानें विधि
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.