
हेल्थ डेस्क : कब्ज या जिसे आसान शब्दों में हम कहे कि पेट ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाना एक गंभीर समस्या है। इस पर तो बॉलीवुड में एक फिल्म तक बन चुकी है। सुबह-सुबह उठकर पेट ना साफ हो तो पूरा दिन हमें पेट दर्द, बेचैनी और मितली होने लगती है। लाखों दुनिया में हर दूसरा या तीसरा व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान रहता हैं और उसके बारे में खुलकर बात भी नहीं कर पाता हैं। ऐसे में अगर आपको भी सुबह शौच करने में परेशानी होती है, आपका पेट ठीक तरीके से साफ नहीं हो पाता है? तो आइए हम आपको बताते हैं ऐसे घरेलू नुस्खे जिससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा और आपको जोर लगाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी...
गाय का घी
जी हां, गाय का घी में नेचुरल लैक्सेटिव पाया जाता है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है और पेट को साफ रखता है। इसके लिए सोने से पहले एक चम्मच या सुबह खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करें। इससे आपको कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।
गाय का दूध
भैंस और पैकेट के दूध के की तुलना में गाय का दूध हल्का होता है। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव पाए जाते हैं, जो पेट को साफ रखने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को सोते समय आप गुनगुने गाय के दूध का सेवन करें। यह पित्त की समस्या को दूर रखता है। साथ ही दस्त जैसी समस्या को भी कम करता है।
किशमिश
अगर आप पेट दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं और मोशन ठीक तरीके से नहीं हो पाता है, तो काली किशमिश का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो खाने को अच्छी तरह से डाइजेस्ट कर मोशन ठीक तरीके से करने में मदद करते हैं। इसके लिए रात में कुछ किशमिश को भिगोकर सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन करें।
आंवला
आंवला कई गुणों से भरपूर है। इसमें विटामिन सी से लेकर कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें लैक्सेटिव भी पाया जाता है जो कब्ज की समस्या के लिए फायदेमंद होता है। आप आंवले के जूस का सेवन रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं या फिर इसे फल के रूप में खाली पेट खा भी सकते हैं।
मेथी दाना
मेथी दाना पेट से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए रामबाण है। यह आपकी स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाए रखता है। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाने को रात को भिगोकर रख दें। सुबह इसके पानी के साथ इसका सेवन करें। कुछ ही दिन में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
और पढ़ें: स्टडी: प्रेग्नेंट महिलाओं के ब्लड शुगर कंट्रोल सख्ती से की जाए, तो बच्चे के जीवन से टल जाएगा खतरा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.