रोज खाएंगे प्याज तो होंगे ये 5 फायदे

Published : Sep 27, 2019, 12:54 PM IST
रोज खाएंगे प्याज तो होंगे ये 5 फायदे

सार

प्याज का इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी रूप में होता है। कई लोग सब्जियों में प्याज डालते हैं तो बहुत से लोग सलाद के रूप में ही कच्चा प्याज खाते हैं। प्याज खाने से कई तरह के फायदे होते हैं। 

हेल्थ डेस्क। आजकल बढ़ती कीमतों के कारण प्याज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्याज का इस्तेमाल हर घर में किसी न किसी रूप में होता है। मुख्य रूप से सब्जियां बनाने में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इससे दाल में तड़का भी लगाया जाता है। ज्यादातर लोग भोजन के साथ कच्चा प्याज सलाद के रूप में खाते हैं। वैसे प्याज की गंध अच्छी नहीं होती, पर यह बहुत ही गुणकारी है। नियमित रूप से प्याज का इस्तेमाल करने पर कई तरह की बीमारियों से बचाव तो होता ही है, यह शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को भी बढ़ाता है। जानते हैं प्याज के 5 खास फायदे के बारे में।

1. डिहाइड्रेशन से करता है बचाव
गर्मी के दिनों में प्याज खाने से डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी नहीं होती। प्याज खाने से लू से भी बचाव होता है। अगर रोज एक कच्चा प्याज सलाद के रूप में खाया जाए तो कभी भी शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

2. डाइजेशन को करता है ठीक
प्याज को किसी भी रूप में खाया जाए, यह डाइजेशन को ठीक रखता है। प्याज में कुछ ऐसे रस होते हैं, जो भोजन को पचाने में मददगार होते हैं। नियमित प्याज खाने से पेट ठीक रहता है और गैस वगैरह की समस्या नहीं होती।

3. जोड़ों के दर्द में है कारगर
जिन लोगों को गठिया की समस्या है या जिन्हें जोड़ों में अक्सर दर्द होता है, उन्हें प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। उन्हें प्याज भून कर खाना चाहिए। इसके अलावा सरसों के तेल में प्याज के टुकड़े को गर्म कर लगाने से भी जोड़ों के दर्द में काफी फायदा होता है।

4. पेशाब संबंधी समस्या में
अगर किसी को पेशाब आने में परेशानी हो रही हो या रुक-रुक कर पेशाब आता हो तो उसे प्याज का रस पिलाना चाहिए। दिन में दो-तीन बार एक-दो चम्मच प्याज का रस पीने से पेशाब खुल कर होने लगता है। अगर पेशाब नहीं होने से पेट के निचले हिस्से में दर्द हो रहा हो तो वहां प्याज के रस से मालिश करनी चाहिए। इससे काफी फायदा होता है। 

5. यौन शक्ति को बढ़ाता है
प्याज खाने से यौन शक्ति बढ़ती है। अगर किसी को इस तरह की समस्या हो तो उसे सफेद प्याज का रस निकाल कर पीना चाहिए। इसके अलावा सफेद प्याज को भून कर भी खाना चाहिए। कुछ समय के इस्तेमाल के बाद इससे जरूर फायदा होता है। इस समस्या में देसी प्याज ज्यादा कारगर होता है। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका