अगर दांतों में हो दर्द और मसूड़ों में सूजन की समस्या तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

Published : Dec 12, 2019, 09:58 AM IST
अगर दांतों में हो दर्द और मसूड़ों में सूजन की समस्या तो अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सार

अक्सर लोगों को कभी न कभी दांतों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। दांतों में जब दर्द होता है तो बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। इसके अलावा मसूड़ों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। 

हेल्थ डेस्क। अक्सर लोगों को कभी न कभी दांतों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। दांतों में जब दर्द होता है तो बर्दाश्त से बाहर हो जाता है। इसके अलावा मसूड़ों में सूजन की समस्या भी हो जाती है। जो लोग शुरू से दांतों की साफ-सफाई पर खास ध्यान नहीं देते, उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई लोगों को पायरिया की समस्या होती है। बच्चों को भी अक्सर दांतों में कीड़े लग जाते हैं और इस वजह से उनके दांत कमजोर हो जाते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए दांतों और मसूड़ों का मजबूत रहना जरूरी है। जानें, जब दांतों में दर्द होने लगे तो कौन-से घरेलू उपाय अपना कर राहत पाई जा सकती है।

1. नमक पानी
नमक मिले हल्के गर्म पानी से कुल्ला करने पर दांतों के दर्द और मसूड़ों के सूजन की समस्या में राहत मिलती है। नमक मिला पानी इन्फेक्शन से बचाव करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिला कर पानी कुछ देर मुंह में रखें और उससे कुल्ला करें। 

2. लहसुन का पेस्ट
लहसुन कई बीमारियों में बहुत कारगर होता है। यह पेनकिलर का काम करने के साथ बैक्टीरिया को भी मारता है। दांत में दर्द होने पर लहसुन की कुछ कलियों को पीस कर पेस्ट बना लें और उसका लेप दांतों और मसूड़ों पर लगाएं। इससे दर्द में जल्दी राहत मिलती है।

3. लौंग
दांतों में दर्द होने पर लौंग का तेल लगाना चाहिए। यह दर्द को कम करने के साथ मसूड़ों के सूजन में भी फायदेमंद होता है। अगर लौंग का तेल नहीं हो तो एक-दो लौंग मुंह में रख कर धीरे-धीरे चबाएं। यह काफी कारगर उपाय है। 

4. टी-बैग्स
चाय में टैनिन नाम का एक तत्व होता है। यह भी बैक्टीरिया को खत्म करता है। दांतों में दर्द होने पर टी-बैग को गर्म पानी में 5 मिनट तक छोड़ दें। फिर उसे उस जगह पर रखें जहां दर्द हो रहा हो। कुछ समय तक इससे सिंकाई करने से दांत के दर्द में राहत मिलेगी।

5. नीम की पत्तियों का पेस्ट
नीम हर तरह के कीटाणुओं को नष्ट करता है। अगर कोई हमेशा नीम के दातून से मुंह धोता हो तो उसे दांतों और मसूड़ों से संबंधित कोई समस्या हो ही नहीं सकती। दांतों में दर्द होने पर नीम की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बना लें और उसका लेप दांतों और मसूड़ों पर करें। कुछ देर के बाद गर्म पानी से कुल्ला कर लें। बहुत जल्दी राहत मिलेगी।   

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

सोनम वांगचुक के 19 दिन के अनशन ने बढ़ाई चिंता, जानिए बिना भोजन शरीर कितने दिन तक बना सकता है एनर्जी?
कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट