
हेल्थ डेस्क. भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) स्पोर्ट्स हर्निया ( sports hernia ) से जूझ रहे थे। जिसकी हाल ही में सर्जरी हुई। वो अब सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक हॉस्पिटल की तस्वीर के साथ अपने चाहनेवालों के लिए संदेश लिखा। इसके साथ ही उन्हें शुक्रिया अदा किया।
स्पोर्ट्स हर्निया क्या होता है इससे जानने से पहले ये बता देतें है कि आथिया शेट्टी के ब्यॉफ्रेंड केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा। अपनी मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ केएल राहुल ने लिखा,'पिछले कुछ हफ्ते काफी मुश्किल रहे... लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं ठीक हो रहा हूं और अच्छी तरह ठीक हो रहा हूं। मेरे ठीक होने का सफर शुरू हो चुका है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं।'
क्या होता है स्पोर्ट्स हर्निया
स्पोर्ट्स हर्निया पेट के निचले हिस्से में प्यूबिक बोन के पास एक हर्निया है। यह मुख्य रूप से आपके कमर क्षेत्र में गंभीर दर्द होता है। हालांकि इसमें नॉर्मल हर्निया की तरह सूजन नहीं दिखाई देता है। आराम के बाद इसका दर्द ठीक हो जाता है। लेकिन जैसे ही काम पर या मैदान में खेलने उतरते हैं वैसे ही दर्द शुरू हो जाता है। इसे डॉक्टर एथलेटिक्स प्यूबल्जिया कहते हैं।
स्पोर्ट्स हर्निया होने के कारण
स्पोर्ट्स हर्निया सॉकर, फ़ुटबॉल, कुश्ती आदि जैसे खेलों में पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों के अत्यधिक प्रयोग के कारण होता है। इन खेलों में आपके श्रोणि को मोड़ना शामिल होता है, जिससे निचले पेट के सॉफ्ट टिशू फट जाता है।
-इसके अलावा बार-बार कूल्हे को मोड़ना, घूमना
-पेट की कमजोर मांसपेशियां
-जोरदार और असुरक्षित हिप एक्सरसाइज
-उचित खेल कंडीशनिंग का अभाव
इलाज और बचाव
स्पोर्ट्स हर्निया से बचने के लिए वार्म-अप के दौरान मांसपेशियों को अधिक खींचना नहीं चाहिए। अगर इस हर्निया को काफी वक्त तक रहने दिया जाता है तो यह नॉर्मल हर्निया में तब्दील हो जाता है। जिसके बाद ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ती है। ओपन सर्जरी या फिर लैप्रोस्कोपिक या एंडोस्कोपिक तकनीक द्वारा इसे निकाला जाता है। बता दें कि भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी जनवरी 2020 में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी लंदन में कराई थी।
और पढ़ें:
मुकेश अंबानी की IVF बेबी हैं ईशा अंबानी और आकाश, जानें क्या होता है ये फर्टिलिटी ट्रीटमेंट
Fat 2 Fit: कभी आइने में देखकर रोया करती थी 'बालिका वधू', 13 किलो घटा बनी सेक्सी बेब
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.