सेहत ही नहीं स्किन और बालों के लिए भी वरदान है लहसुन, ऐसे करें इस्तेमाल

लहसुन की खूबियों से वैसे तो रह कोई परिचित हैं। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि लहसुन बाल और स्किन के लिए भी काफी सहायक होते हैं। आइए जानते हैं लहसुन का कैसे करें इस्तेमाल की बालों की चमक और चेहरे की रंगत बरकरार रहे।

Nitu Kumari | Published : Sep 28, 2022 8:47 AM IST

हेल्थ डेस्क. लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है। बल्कि शरीर के कई अंगों को लाभ भी पहुंचाता है। इसमें विटामीन बी 1,  बी6,कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम के अलावा मैगनीज भी मिलते हैं। जिसकी वजह से कई बीमारी दूर रहते हैं। यह हार्ट (Heart) का ख्याल रखता है। इसके साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल में करता है। इसके अलावा ये बालों और स्किन की देखभाल करता है। आइए जानते हैं लहसुन के फायदें और इसका कैसे करें इस्तेमाल..

लहसुन पिंपल्स को रखता है दूर
यंग उम्र की लड़कियों में सबसे ज्यादा स्किन से जुड़ी जो समस्या सामने आती है वो पिंपल्स है। लहसुन इससे छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप लहसुन को पीस कर इसमें वेनेगर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा लहसुन की एक कली को ठंडे पानी के साथ खाने से भी फायदा मिलता है।

झुर्रियों से छुटकारा
बढ़ती उम्र में झुर्रियों का  होना आम बात है। लेकिन इसकी वजह से चेहरे की रंगत खत्म हो जाती हैं। झुर्रियों से बचने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 कली लहसुन को शहद और नींबू के साथ खाएं। इससे स्किन डिटॉक्ट होगी और झुर्रियां खत्म हो जाएंगी।

बालों से डैंड्रफ को रखता है दूर
लहसुन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे रुसी यानी डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। लहसुन की कुछ कलियों को क्रश करें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद डालें। फिर स्कैल्प पर इसे लगाए और मसाज करें। 15 मिनट बाद इसे धो लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या खत्म हो जाती है।

इसके अलावा लहसुन के कई फायदें हैं-
-मोटापा दूर करता है
-ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
-गैस-कब्ज से राहत दिलाता है
-इम्यूनिटी मजबूत करता है
-दर्द से राहत मिलती है
-डायबिटीज को कंट्रोल करता है

इसके अलावा लहसुन के सेवन से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, जो खराब कोलेस्ट्रॉल है के लेबल को कम करने में मदद मिलती हैं। इसके साथ लहसुन का सेवन वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकता है। इसमें एंटी वायरल और एंटी फंगल गुण मौजूद होते हैं। 

और पढ़ें:

किडनैप फिर पैरालाइज..प्रेमी ने प्रेमिका के साथ जो किया उसे जानकर दहल जाएंगे

दुल्हन को नहीं पता था कि शादी के दिन मिलेगा इतना बड़ा धोखा, बिना दूल्हे के निभाई हर रस्में

आपके मुंह से जुड़ा है इन 4 खतरनाक बीमारियों का कनेक्शन,बचने के लिए बस करें ये काम

Share this article
click me!