
हेल्थ डेस्क। बहुत से लोग सामान्य दूध नहीं पचा पाते। उन्हें लैक्टोज इन्टॉलरेंस की समस्या होती है। ऐस लोग सोया मिल्क का यूज कर सकते हैं। यह डेयरी मिल्क नहीं होता। यह सोयाबीन से बनता है। सूखे सोयाबीन को भिगो कर पानी के साथ पीस कर इसे बनाया जाता है। सोया दूध में लगभग उसी अनुपात में प्रोटीन होता है, जितना कि गाय के दूध में। इसमें लगभग 3.5% प्रोटीन, 2% वसा और 2.9% कार्बोहाइड्रेट होता है। सोया मिल्क पीने से डायबिटीज, दिल की बीमारी और मोटापे की समस्या में फायदा होता है। जानते हैं सोया मिल्क पीने के क्या हैं फायदे।
1. हाइपरटेंशन की समस्या से बचाव
आजकल की भगदौड़ और व्यस्तता से भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग हाइपरटेंशन के शिकार हो जाते हैं। हाइपरटेंशन की समस्या अगर ज्यादा समय तक बनी रही तो कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं। सोया मिल्क में मौजूद फ्लेवनॉइड्स ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसलिए सोया मिल्क पीने से हाइपरटेंशन की समस्या से बचाव होता है।
2. टाइप-2 डायबिटीज में फायदेमंद
सोया मिल्क में कैल्शियम तो भरपूर होता है, लेकिन फैट कम होता है। यह ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ने नहीं देता और उसे संतुलित रखता है। इससे टाइप-2 डायबिटीज से बचाव होता है। टाइप-2 डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, जो शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों के कमकाज को प्रभावित करती है।
3. वजन होता है कम
आजकल वजन बढ़ना बहुत बड़ी समस्या हो गई है। ज्यादातर लोग इससे परेशान हैं। सोया मिल्क एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। साथ ही, इसमें फैट नहीं होता, जबकि यह एनर्जी काफी देता है। इसे पीने से भूख भी कम लगती है। इसलिए वजन कम करने के लिहाज से सोया मिल्क बहुत फायदेमंद है।
4. स्किन प्रॉब्लम्स को भी करता है दूर
सोया मिल्क स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। सोया मिल्क में एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी होता है। इससे यह त्वचा संबंधी समस्याओं में फायदेमंद होता है। लगातार सोया मिल्क पीने से मुंहासे और झुर्रियां पड़ने की समस्या नहीं होती। इसके पीने से त्वचा चमकदार बनी रहती है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.