जानें, खाने के बाद तुरंत नहाना क्यों है नुकसानदेह

Published : Dec 18, 2019, 11:00 AM IST
जानें, खाने के बाद तुरंत नहाना क्यों है नुकसानदेह

सार

अक्सर बड़े-बुजुर्ग लोग कहते हैं कि भोजन करने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। दरअसल, पहले लोग दिनचर्या का पालन करते थे। उनका कहना था कि हर काम समय से करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। 

हेल्थ डेस्क। अक्सर बड़े-बुजुर्ग लोग कहते हैं कि भोजन करने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। दरअसल, पहले लोग दिनचर्या का पालन करते थे। उनका कहना था कि हर काम समय से करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। दिनचर्या के हिसाब से पहले स्नान कर के ही लोग भोजन करते हैं। लेकिन अब बहुत से लोग ठीक से दिनचर्या का पालन नहीं करते हैं। इससे भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो जाती हैं। कहा जाता है कि भोजन करने के पहले हाथ-पैर धो लेना चाहिए और शांतिपूर्वक बैठ कर खाना चाहिए। लेकिन अब लोग टीवी देखते हुए, मोबाइल फोन पर बात करते हुए भी भोजन करते हैं। जानते हैं भोजन करने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए। 

1. रक्त के प्रवाह में आती है गड़बड़ी
आयुर्वेदिक चिकित्सकों और डॉक्टरों का कहना है कि भोजन करने के बाद तुरंत नहाने से रक्त का प्रवाह शरीर में नीचे की तरफ होता है। इससे डाइजेशन पर बुरा असर पड़ता है। भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से खाना देर से पचता है। कभी-कभी ऐसा करने पर ज्यादा नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर कोई इसे आदत बना ले तो उसे परेशानी हो सकती है। 

2. एसिडिटी की हो सकती है समस्या
डॉक्टरों का कहना है कि भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। भोजन करने के बाद शरीर को गर्मी मिलती है। नहाने से शरीर का तापमान अचानक कम हो जाता है। इससे डाइजेशन की प्रॉसेस धीमी हो जाती है। शरीर के दूसरे अंगों में भी रक्त के प्रवाह पर असर होता है। इस वजह से व्यक्ति को बेचैनी की समस्या भी हो सकती है। लेकिन मुख्य समस्या पाचन संबंधी ही होती है।

3. स्किन पर भी पड़ सकता है असर
भोजन करने के तुरंत बाद नहाने से स्किन पर भी बुरा असर पड़ता है। यह भी रक्त के प्रवाह में गड़बड़ी पैदा होने से होता है। भोजन करने के तुरंत बाद शरीर में गर्मी पैदा होती है। त्वचा भी गर्म होती है। उस पर अचानक ठंड का असर होने से गलत रिएक्शन हो सकता है। कई बार इससे शरीर पर चकत्ते भी उभर जाते हैं। इसलिए भोजन करने के बाद नहाना किसी भी स्थिति में ठीक नहीं बताया गया है। कहा गया है कि भोजन करने के कम से कम दो घंटे बाद ही नहाना चाहिए।  

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स