मां बनने के लिए महिला ने मांगा स्पर्म, तीन पुरुषों ने पूरी की 'जरूरत', बेबी होने पर उठा ये बड़ा सवाल

Published : Aug 08, 2022, 05:44 PM IST
मां बनने के लिए महिला ने मांगा स्पर्म, तीन पुरुषों ने पूरी की 'जरूरत', बेबी होने पर उठा ये बड़ा सवाल

सार

मां बनने की ख्वाहिश हर महिला रखती है। स्त्री और पुरुष के मिलन के बिना यह संभव नहीं होता है। लेकिन विज्ञान ने पुरुष स्पर्म के जरिए महिला की ख्वाहिश बिना मिलन के भी पूरा कर सकती है। इसी तकनीक से एक लेस्बियन कपल भी मां बनी। लेकिन इन्होंने जो किया वो 3 पुरुषों के लिए झटका था।

हेल्थ डेस्क. महिला आपस में प्यार तो कर लेती हैं,लेकिन मां बनने की उनकी ख्वाहिश तब पूरी होती है जब पुरूष की भागीदारी हो। विज्ञान के जरिए बिना शारीरिक संबंध बनाए भी लड़की मां बन सकती हैं। मेडिकल साइंस के इस तकनीक के जरिए एक लेस्बियन कपल मां बन गईं। लेकिन तीन मर्द इसकी वजह से ठगे महसूस कर रहे हैं। चलिए पूरा माजरा समझाते हैं।

दरअसल,ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में रहने वाली एक लेस्बियन कपल ने मां बनने की ख्वाहिश जताई। उन्होंने फेसबुक ग्रुप के जरिए पुरुषों से स्पर्म की मांग की। सितंबर 2021 में कपल को तीन अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म मिलें। इसके बाद महिलाओं ने जो किया वो काफी अजीब था। लेस्बियन कपल ने पुरुषों को बिना जानकारी दिए तीनों के स्पर्म को मिलाकर यूज कर लिया। जिसमें महिला गर्भवती हो गई और स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।

पुरुषों ने लेस्बियन कपल से जताई नाराजगी

जब तीनों पुरुषों को इस बात का पता चला तो वो खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।इनमें से एक पुरुष ने Kidspot से बातचीत के दौरान कहा कि कपल को नैतिक तौर पर स्पर्म को मिक्स नहीं करना चाहिए थे। हमें इसके बारे में बताया भी नहीं गया और ना ही सहमति ली गई। हमें नहीं पता था कि वो तीन लोगों का स्पर्म ले रही है।

इसे भी पढ़ें:ब्लैक डायरीः वो मेरे साथ बेड पर सोता था, लेकिन फिजिकल नहीं होता था क्योंकि...

अगर पता होता तो स्पर्म डोनेट नहीं करता

वहीं, बच्चे का वीडियो देखकर  एक पुरुष ने कहा कि मैं बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड था। लेकिन अब मैं खुद को ठगा हुआ फिल कर रहा हूं। उसने कहा कि मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं एक ऐसे चीज के लिए ठगा गया जो मैं फ्री में दे रहा था। वहीं, तीसरे डोनर ने कहा कि यह बिल्कुल सही नहीं हैं। अगर मुझे पता होता कि वो दूसरे से भी स्पर्म ले रही हैं तो मैं उन्हें स्पर्म डोनेट नहीं करता। 

बच्चे का कपल करा रहे हैं डीएनए टेस्ट

अब बच्चा चीनी  है या इंडियन है या फिर ऑस्ट्रेलियन पता नहीं चल पाया है। हालांकि कपल ने स्पर्म डोनेट करने वाले एक पुरूष को कहा कि वो बच्चे का डीएनए जांच करवा रही हैं। ताकि उसके असली पिता का पता लगाया जा सके।


और पढ़ें:

भूखा रखा...सुइयां चुभोई, 5 साल की बच्ची के साथ माता-पिता ने पार की हैवानियत की हद

प्यार में टूटी भाषा की दीवार, 2 अलग देश के लड़का-लड़की इस चीज की मदद से बने पति-पत्नी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स
भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान