
हेल्थ डेस्क. क्या आप कभी ये सोच सकते हैं कि एक ऐसी बीमारी होगी जिसमें कोई 3 मिनट से ज्यादा खड़ा नहीं रह सकता है। 3 मिनट से ज्यादा खड़ा होने पर वो बेहोश हो जाता होगा। आप कहेंगे कि ऐसी कोई बीमारी नहीं होती है ये पागलपन की निशानी है। लेकिन एक महिला है जिसे एक अजीबो-गरीब बीमारी हो गई है। उस महिला को गुरुत्वाकर्षण से एलर्जी है। डॉक्टर भी महिला के केस को देखकर हैरान है।
दिन में 10 बार होश खोती हैं लिंडसी
लिंडसी जॉनसन (Lyndsi Johnson) नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वो 23 घंटे बिस्तर पर लेटी रहती हैं। इतना ही नहीं जब भी वो खड़ी होने की कोशिश करती है गिर जाती हैं। वो सिर्फ 3 मिनट ही खड़ी हो पाती हैं। 24 घंटे में वो 10 बार बेहोश होती हैं। इस बीमारी की वजह से उनका जीवन बहुत ही कठिन हो गया है। लिंडसी ने अपनी बीमारी के बारे में बताया कि उन्हें गुरुत्वाकर्षण से एलर्जी है।
अक्टूबर 2015 से शुरू हुई ये बीमारी
अक्टूबर 2015 में पेट और पीठ दर्द की लिंडसी को समस्या आई। धीरे-धीरे स्थिति और खराब होती गई। कुछ सालों में दिन में 10 बार उन्हें उल्टी होने लगी। वो बेहोश होने लगी। फरवरी 2022 में उन्हें इस बात का पता चला कि वो एक बीमारी की शिकार हैं। 28 साल की लिंडसी को पोस्टुरल टैचीकार्डिया सिंड्रोम (PoTS) है। इस स्थिति में दिल की गति में असामान्य वृद्धि होती है। जो बैठने और खड़े होने पर होती है।
गुरुत्वाकर्षण एलर्जी मानती हैं लिंडसी
वहीं, लिंडसी इसे गुरुत्वाकर्षण से एलर्जी मानती हैं। वो दवा ले रही हैं बावजूद इसके वो दिन में तीन बार बेहोश होती है। वो पूरी तरह अपने पति जेम्स पर निर्भर हैं। वो बताती हैं कि जब वो जमीन पर या बिस्तर पर लेटती हैं तो उन्हें अच्छा लगता है। वो बताती हैं कि कभी सोचा नहीं था कि 28 साल की उम्र में मुझे शॉवर चेयर का यूज करना होगा।इस बीमारी का कोई इलाज नहीं हैं। बता दें कि लिंडसी नौसैनिक विमानन में मैकेनिक थी। वो विदेशों में नौसेना में नौकरी के दौरान बीमार हुई थीं। फीजिकल एक्टिविटी बंद होने की वजह से वो मोटापे की भी शिकार होती जा रही हैं। इसके साथ उन्हें काफी बॉडी पेन का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें:
बिना एक्सरसाइज के मिलेगा परफेक्ट फिगर, बस किचन में करें ये 5 चीजें शामिल
बियर समेत ये 10 चीजें हर रोज डाइट में करें शामिल, खूबसूरती और 'जवानी'ताउम्र रहेगी बनी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.