MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • बिना एक्सरसाइज के मिलेगा परफेक्ट फिगर, बस किचन में करें ये 5 चीजें शामिल

बिना एक्सरसाइज के मिलेगा परफेक्ट फिगर, बस किचन में करें ये 5 चीजें शामिल

हेल्थ डेस्क. वजन घटाने (Weight loss) का सफर बहुत ही कठिन होता है। लोग जिम जाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं यहां तक की डाइट के नाम पर खाली पेट भी रहते हैं। फिर भी तेजी से वजन कम नहीं होता है। जिसकी वजह से निराशा बढ़ती है और हम कुछ ऐसा करने लगते हैं जो हमारे सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।  लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं वेट लॉस जिम जाए बैगर भी कर सकते हैं। बस आपको नाश्ते में कुछ बदलाव लाने पड़ेंगे। किचन में 5 चीजों को हमेशा शामिल करना पड़ेगा जो आपको परफेक्ट फिगर लाने में मदद करेगी। आइए नीचे देखते हैं उन चीजों के बारे में और उसके क्या-क्या फायदे होते हैं...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Sep 01 2022, 09:47 AM IST| Updated : Sep 01 2022, 09:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

1. ब्लू बैरीज़ (BLUEBERRIES)

ब्लूबेरी विटामिन सी, फाइबर, मैंगनीज और अन्य एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं। इस सुपर फूड को खाने से कई हेल्थ बेनिफिट तो मिलते ही हैं इसमें फाइबर होने की वजह से भूख कम लगता है। पेट भरा-भरा महसूस होता है जिसकी वजह से आप एक्सट्रा फूड लेने से बच जाते हैं। ब्लूबेरी को आप दही के साथ भी ले सकते हैं। बेरी पाई बनाकर खा सकते हैं। इस सुपरफूड को फल की तरह भी ले सकते हैं। 

25

2. ओट्स (OATS)

ओट्स में कम ग्लाइकेमिक इंडेक्स होने के कारण टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है।ओट्स में फाइबर की मात्रा भी अच्छी होती है, जो वजन और पाचन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।इसके अलावा यह दिल की रक्षा भी कर सकता है। डायबिटीजी वाले लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा होता है। ओट्स डाइट में शामिल करने से इस जोखिम से बचा जा सकता है।2015 के अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि टाइप 2 मधुमेह वाले लोग जो नाश्ते के लिए ओट्स खाते थे, उनके खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर अन्य नाश्ते खाने वालों की तुलना में बेहतर था। आप इसे दूध के साथ बना सकते हैं। इसमें फ्रूट्स डालकर खा सकते हैं। इसे बनाने में बस कुछ मिनट लगते हैं। यह आसानी से बनने वाला नाश्ता होता है।

35

3. अखरोट (WALNUTS)

अखरोट खाने से वजन तेजी से कम होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट होता है। स्टडी की मानें तो हर हफ्ते मुट्ठी भर अखरोट महिलाओं को लंबे समय तक जीने में मदद कर सकते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो 50 के दशक के अंत और 60 के दशक के शुरुात में कम से कम दो अखरोट खाने वाले महिलाओं में स्वस्थ्य उम्र होने की अधिक संभावना थी।

 

45

4. वेजिटेबल

किचन में हरी सब्जी को तो जरूर रखना चाहिए। अगर आपके पास इसे बनाने का वक्त नहीं हो तो आप फ्रोजन वेजिटेबल भी रख सकते हैं। इसे लंच, डिनर या स्नैक के तौर पर पैन में भून कर खा सकते हैं। डिब्बाबंद और जमे हुए फल और सब्जी ताजे खाद्य पदार्थों की तुलना में सस्ते, स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट हो सकते हैं।

55

5. सैल्मन (Salmon) 

सैल्मन मछली का एक प्रकार है। अगर आप नॉनवेजिटेरियन हैं तो अपने किचन में इसे शामिल कर सकते हैं।ओमेगा-3 से भरपूर सैल्मन आपके बालों को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसके खान से पेट हमेशा भरा महसूस होता है जिससे आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। जिसकी वजह से वजन कंट्रोल रहता है। सप्ताह में दो बार अपने आहार में सैल्मन या अन्य फैटी मछली शामिल करने से लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है जब यह समग्र संतुलित और स्वस्थ आहार का हिस्सा होता है। 

और पढ़ें:

बियर समेत ये 10 चीजें हर रोज डाइट में करें शामिल, खूबसूरती और 'जवानी'ताउम्र रहेगी बनी

जांघों की जिद्दी चर्बी को करना है कम, तो रूटीन में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved