MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Health
  • जांघों की जिद्दी चर्बी को करना है कम, तो रूटीन में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज

जांघों की जिद्दी चर्बी को करना है कम, तो रूटीन में शामिल करें ये 5 एक्सरसाइज

हेल्थ डेस्क : मोटापा कई तरह से इंसान को अपनी चपेट में लेता है। किसी को चेहरे पर सबसे पहले मोटापा नजर आता है, तो किसी की पेट में चर्बी जमा हो जाती है, तो कई लोगों के पैर में  फैट जमा हो जाता है। जिसे थाइज फैट (thigh fat) कहा जाता है। इसे कम करना बेहद ही मुश्किल टास्क होता है, क्योंकि जांघों की चर्बी को कम करने के लिए बहुत मेहनत लगती है। इसके लिए कोई घंटों साइकिलिंग करता है, तो कोई स्विमिंग या रनिंग करता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसी इजी एक्सरसाइज (exercise for thigh fat) जिससे आप थाइज फैट को आसानी से कम कर सकते हैं और परफेक्ट लेग्स पा सकते हैं...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 29 2022, 11:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

सूमो स्क्वैट्स
सूमो स्क्वैट्स जांघों की चर्बी को बहुत जल्दी पिघलाता है। इसे करने के लिए जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने पैरों को हिप की चौड़ाई से अलग रखें। अपने हाथों को अपनी छाती के सामने एक साथ पकड़ें, अपने घुटनों को मोड़ें, अपने कूल्हों को पीछे धकेलें और नीचे की ओर झुकें। ध्यान रखें कि आपकी रीढ़ सीधी है और छाती ऊपर है। इसे हर दिन 10-20 बार दोहराएं।

25

Lunges एक्सरसाइज
जांघ की चर्बी कम करने के लिए यह बहुत ही असरदार एक्सरसाइज है। यह सबसे आसान व्यायामों में से एक है। यह किसी भी अन्य कसरत की तरह हार्ट रेट को बढ़ाती हैं और फैट बर्न करने में मदद करते हैं। लंजेस को करने के लिए, पैरों को थोड़ा अलग करके और पेट की मांसपेशियों को कस कर शुरू करें। इस स्थिति में, यह सुनिश्चित करते हुए कि धड़ सीधा रहे और आपको एक कदम आगे बढ़ना चाहिए। यह ध्यान रखें कि घुटने 90 डिग्री से अधिक न झुकें। इस दोनों पैरों से 10-20 बार करें और जांघों की चर्बी को बाय-बाय करें।

35

साइड लंजेस
साइड लंज एक कदम आगे जाकर जांघ की आंतरिक मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसे करने के लिए, आपको अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से अलग करके खड़ा होना चाहिए। वहां से अपने आप को उसी तरह नीचे करना शुरू करना चाहिए जैसे एक कुर्सी पर बैठते है, जबकि दूसरा पैर सीधा होता है। इस अभ्यास के लिए 15 से 20 दोहराएं और इसके कम से कम तीन सेट जरूर करें।

45

जंप स्क्वाट
जांघ की चर्बी कम करने के लिए यह एक प्रभावी व्यायाम है। इसके लिए आपको अपने पैरों को जमीन पर सपाट रखना चाहिए, और उन्हें हिप-चौड़ाई से अलग रखना चाहिए। व्यक्ति को अपने आप को उसी तरह नीचे करना चाहिए जैसे कोई स्क्वाट करता है। हालांकि, ऊपर जितना संभव हो उतना ऊंचा कूदना चाहिए, फिर नीचे आना चाहिए।

55

पैर उठाओ, चर्बी घटाओ
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों को फैलाकर जमीन पर लेट जाएं। अपने बाएं पैर के घुटने को फर्श पर सपाट रखते हुए मोड़ें। अपने दाहिने पैर को सीधा रखते हुए, इसे विपरीत घुटने की ऊंचाई तक उठाएं। धीरे-धीरे इसे वापस फर्श पर लाएं। दूसरे पैर से भी यही दोहराएं। ऐसा करने से जांघ की चर्बी कम होती है।

और पढ़ें: मॉडल बनने के लिए लड़की ने Weight loss का अपनाया ऐसा तरीका, दिखने लगी कंकाल जैसी, ना करें ऐसी भूल

डबल चिन से है परेशान ! तो इस तरह इन 5 एक्सरसाइज से पाए परफेक्ट फेस शेप

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ayushman Card List Hospital: मुफ्त इलाज वाले अस्पताल, भर्ती होने से पहले यह जांच लें-बचेगा बिल
Recommended image2
Oral Cancer Symptoms: शरीर में दिखें इस तरह के लक्षण तो हो जाएं अलर्ट
Recommended image3
Budget 2026: बायोफार्मा शक्ति स्कीम क्या है? जानें 10,000 करोड़ की स्कीम की पूरी डिटेल
Recommended image4
आप दवा ले रहे हैं, फिर भी ठीक नहीं हो रहे? आयुर्वेद एक्सपर्ट ने बताई असली वजह
Recommended image5
Health Budget 2026: आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ेगी संख्या, स्वास्थ्य आयुष पर बजट में बड़ा अनाउंसमेंट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved