बकरी का दूध पीते थे बापू, बुढ़ापे तक हेल्दी रहने का राज है छिपा, जानें इसके फायदे

Published : Oct 02, 2022, 08:28 AM IST
बकरी का दूध पीते थे बापू, बुढ़ापे तक हेल्दी रहने का राज है छिपा, जानें इसके फायदे

सार

Mahatma gandhi jayanti: महात्मा गांधी गाय का नहीं बकरी का दूध पीते थे। यहीं वजह थी कि वो बुढ़ापे में भी जवान से ज्यादा एक्टिव रहें। बकरी का दूध में गुणों का खजाना है। इससे हेल्थ से जुड़ी कई सारी समस्याओं से बचा जा सकता है।  

हेल्थ डेस्क. पूरी दुनिया आज महात्मा गांधी (mahatma gandhi) की जयंती (gandhi jayanti) मना रही है। शांति और अहिंसा के प्रतीक माने जाने वाले बापू की दिनचर्या कमाल की थी। बुढ़ापे में जब लोग किसी पर आश्रित हो जाते हैं उस उम्र में बापू ना सिर्फ आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहें बल्कि घर-घर जाकर लोगों की सेवा और देखभाल भी करते थे। सिर्फ धोती पहनकर रहने वाले बापू के अंदर इतनी ताकत कहां से आती थी आइए बताते हैं। 

महात्मा गांधी वेजिटेरियन थे। वे दूध को भी मांसाहार मानते थे जिसकी वजह से उन्होंने पीना छोड़ दिया था। एक बार उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें दूध पीने की सलाह दी। लेकिन गाय या भैंस की बजाय बकरी का दूध। जिसके बाद बापू ने बकरी का दूध लेना शुरू कर दिया था। वो ना सिर्फ ठीक हो गए बल्कि जिंदगी के अंतिम पल तक एक्टिव भी रहें।

बकरी के दूध के गुण
बकरी का दूध वैसे तो आज के वक्त में सबके लिए सुलभ नहीं है। क्योंकि लोग बहुत ही कम बकरी का पालन करते हैं। महानगरों में बकरी का दूध तो 300 से ज्यादा रुपए लीटर मिल रहा है। बकरी का दूध प्रोटीन,विटामिन, फैट और कैलोरी जैसे पोषक तत्वों से भरा होता है। इसमें  कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। कुल मिलाकर बकरी के दूध में सेहत का खजाना छुपा होता है।  ये कई सारी बीमारियों में फायदेमंद होता है।

बकरी के दूध के फायदे
-बकरी के दूध में फैट कम पाया जाता है। जिससे वजन को कंट्रोल करने या कम करने में मदद मिलती है। ये आसानी से पच जाता है। जिससे पेट संबंधित बीमारी दूर रहती है। बकरी का दूध मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है।

-बकरी का दूध इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसके पीने से प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है। डेंगू में बकरी का दूध रामबाण माना जाता है।

-बकरी का दूध हार्ट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम मौजूद होता है। इसके पीने से खून पतला रहता है। इसमें फैटी एसिड होता है जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है।

- बकरी के दूध में काउ मिल्क के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। ये बालों और स्कीन के लिए भी फायदेमंद होता है।

- इसके दूध में ओलिगोसेकेराइड तत्व मौजूद होते हैं। ये सूजन को कम करने में मदद करता है। 

-बकरी का दूध पीने से एनीमिया का खतरा कम हो जाता है।

और पढ़ें:

10 फोटो में जानिए गांधी जी के वो 7 आंदोलन.. जिन्होंने बिना खड्ग-बिना ढाल आजादी दिलाने में मदद की

महात्मा गांधी जयंती: बापू के इन 10 अनमोल वचन आपके जीवन के लिए है बहुत जरूरी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का