
हेल्थ डेस्क। जल में पैदा होने वाले मखाना को देवताओं का भोजन कहा गया है। यह मुख्य रूप से उत्तर बिहार में होता है। अभी नवरात्र में व्रत करने वाले लोग मखाना भी खाते हैं। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सबसे बड़ी बात है कि इसके उत्पादन में किसी तरह के खाद या कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं होता। यह पूरी तरह शुद्ध खाद्य पदार्थ है। मखाने को कई तरह से खाया जाता है। इसे घी में हल्का भून कर तो खाया ही जाता है, मखाने की खीर भी बहुत स्वादिस्ट होती है। इसका मेवे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। मखाना में कई बीमारियों को दूर करने का गुण है। खास कर दिल संबंधी बीमारियों के शिकार और डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। इनके अलावा भी स्वास्थ्य से जुड़ी कई और समस्याओं में यह लाभ पहुंचाता है। मखाने में 9.7 प्रतिशत प्रोटीन, 76 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 0.1 प्रतिशत वसा, 0.9 प्रतिसत फॉस्फोरस और 1.4 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। इसमें कैल्शियम और विटामिन बी भी पर्याप्त मात्रा में होता है। जानते हैं किन बीमारियों में मखाना खाने से फायदा होता है।
1. दिल की बीमारी
दिल की बीमारियों से बचाव में मखाना बहुत ही कारगर पाया गया है। इसमें एस्ट्रीजन गुण होते हैं। इसमें वसा नहीं के बराबर होता है। यह दिल की धमनियों को स्वस्थ रखता है। मखाना का नियमित सेवन करने से दिल को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में संकुचन नहीं होता और रक्त प्रवाह सुचारु रूप से जारी रहता है। इससे दिल की मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं।
2. डायबिटीज
डायबिटीज की समस्या में मखाना काफी फायदेमंह है। डायबिटीज में इंसुलिन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता है। मखाने के बीज में स्टार्च होता है। यह इंसुलिन बनाने में सहायक होता है। अगर नियमित रूप से मखाना का सेवन किया जाए तो डायबिटीज की समस्या कम होने लगती है। अगर कोई पहले से ही मखाना का सेवन करता हो तो उसे डायबिटीज होने की संभावना बहुत ही कम रहती है।
3. किडनी के रोग
मखाना किडनी को भी मजबूत करता है। इसमें शरीर से प्रदूषित पदार्थों को बाहर निकालने का गुण है। यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है। किडनी संबंधी कोई समस्या होने पर मखाना खाने से जरूर फायदा होता है। यह स्पिलीन को भी मजबूत करता है।
4. आर्थराइटिस
आर्थराइटिस के मरीजों के लिए मखाना दवा से बढ़ कर है। मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है। यह घुटने और जोड़ों के दर्द के साथ कमर दर्द में भी आराम पहुंचाता है। मखाना का नियमित सेवन करने पर हर तरह के दर्द में राहत मिलती है।
5. डाइजेशन
मखाना डाइजेशन में सुधार कर पेट संबंधी रोगों से बचाव करता है। मखाना खाने से डाइजेशन संबंधी कोई दिक्कत नहीं होती। इसे खाने से भूख भी अच्छी लगती है। मखाना खुद तो सुपाच्य है ही, इसे खाने से दूसरी चीजें भी आसानी से पच जाती हैं। दस्त लग जाने पर मखाने को घी में भून कर खाने पर जल्दी फायदा होता है।
6. यौन शक्तिवर्धक
मखाना ऐसा खाद्य पदार्थ है जो यौन शक्ति को बढ़ाता है। यह पुरुषों की कमजोरी दूर करने के साथ स्त्रियों में बांझपन की समस्या को भी दूर करता है। इसके सेवन से वीर्य की गुणवत्ता बढ़ती है और सेक्स संबंधी कमजोरी नहीं रहती।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.