OMG! नींद में शख्स ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, हॉस्पिटल में आंख खुली तो रह गया दंग

Published : Aug 21, 2022, 09:10 AM ISTUpdated : Aug 22, 2022, 10:56 PM IST
OMG! नींद में शख्स ने काटा अपना प्राइवेट पार्ट, हॉस्पिटल में आंख खुली तो रह गया दंग

सार

सपना देखना एक शख्स के लिए बहुत महंगा पड़ गया। नींद में उसने देखा कि वो मांस का टुकड़ा चाकू से काट रहा है। लेकिन जब नींद खुली तो खुद को अस्पताल में पाया। उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी हैरान थें।  

हेल्थ डेस्क. हर इंसान सपना(Dream) देखता है। आंख बंद हुई नहीं कि हम सब सपने की दुनिया में घूमने लगते हैं। कई बार नींद में लोग बिस्तर से उठकर चलने लगते हैं। तो कई बार हम सपने की दुनिया में इतने गहरे चले जाते हैं कि उसे हकीकत मान लेते हैं। जैसे सपने में गिरते हैं तो बचाव-बचाव की आवाज निकालते हैं। प्यास और भूख लगती है तो हम पानी-पानी चिल्लते हैं। कई बार सपने की वजह से लोग बिस्तर पर लू भी कर देते हैं। लेकिन एक शख्स ने सपने में कुछ ऐसा किया जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हैं। शख्स ने सपना देखते हुए अपने प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति में अस्पताल लाना पड़ा।

47 साल के शख्स ने प्राइवेट पार्ट को काटा

होश उड़ाने वाली यह खबर पश्चिम अफ्रीका के देश घाना से सामने आई है। यहां 47 साल के कोफी अट्टा सपने की वजह से अस्पताल में जा पहुंचा। कोफी अट्टा जो पेशे से किसा है उन्होंने नींद में चाकू से अपने प्राइवेट पार्ट को काट दिया। दरअसल, कोफी अट्टा की मानें तो वो कुर्सी पर बैठा था। इस दौरान उसकी आंख लग गई। इसके बाद वो सपना देखने लगा कि वह तेज धारदार चाकू से मीट के मांस का टुकड़ा काट रहा है। दरअसल, शख्स सपना में मीट काट रहा था लेकिन वास्तविक दुनिया में उसके हाथ में चाकू था और वो अपने अंडकोष (testicles) काट रहा था।

सर्जरी के बाद ठीक होगा शख्स 

मीडिया से बातचीत में कोफी ने बताया कि मैं एक कुर्सी पर बैठ कर सो रहा था। नींद में मैंने सपना देख देखा कि मैं मांस का टुकड़ा काट रहा हूं। मुझे याद नहीं कि मैंने चाकू कैसे उठाया। मैं कंन्फ्यूज हूं। मुझे सपने के अलावा कुछ याद नहीं हैं। परिवारवालों ने जब नींद में कोफी को खून से लथपथ देखा तो अस्पताल पहुंचाया। यहां तक कि वो उनके अंडकोष को भी लेकर साथ आए। कोफी को पूरी तरह ठीक होने में काफी वक्त लगेगा।

डॉक्टरों ने शुरुआत में उनके गहरे जख्म का इलाज किया है। लेकिन पूरी तरह ठीक होने के लिए सर्जरी करने की जरूरत है। जिसके लिए काफी पैसे खर्च होंगे। फंड जुटाने की कोशिश की जा रही हैं। 

अंडकोष का काम

अंडकोष यानी टेस्टिस पुरुषों में पायी जाने वाली एक थैली है। अंडकोष की थैली के अंदर दो अंडकोष होते हैं। स्पर्म यानी शुक्राणु अंडकोष में पैदा होते हैं। इसके अलावा ये टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन भी पैदा करता है। जो मांपेशियों और बालों के लिए जरूरी होता है। अंडकोष में अगर कोई बीमारी होती है तो सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है।पुरुष के पिता बनने की संभावना कम हो जाती है। 

और पढ़ें:

ना कपड़ा खरीदते हैं...ना पानी, मिलिए अनोखे कपल से जो नेचर से करते हैं True Love

इस शख्स ने 9 महिलाओं से की शादी, सबके साथ 'बेड रोमांस' करने के लिए बनाया रोस्टर लेकिन अब...

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स
भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान