
हेल्थ डेस्क.अमेरिका में रहने वाली तीन बच्चों की मां का कहना है कि उसके यूट्रस (गर्भाशय) में मेंस्ट्रुअल कप जाकर फंस गया था। वो सात महीनों तक इससे पीड़ित रहीं। उसकी बातों पर डॉक्टर भी विश्वास नहीं कर रहे थे। जब वो डॉक्टर के पास गई तो वो लोग उसपर हंस रहे थे। लेकिन वो दर्द से परेशान थी। उसे लगने लगा था कि वो अब नहीं बचेगी। उसके लिए सात महीने काफी पीड़ादायक रहें।
उटाह की रहने वाली निकोल (Nicole Cliffe) ने बताया कि उनके यूट्रस में ना जाने कैसे मेंस्ट्रुअल कप चला गया था। तमाम कोशिश के बाद भी वो बाहर नहीं निकला। वो काफी दर्द में थी और मरना चाहती थीं। जब वो डॉक्टर के पास अपनी समस्या लेकर गईं तो डॉक्टर उनपर हंस रहे थे। उनका मानना था कि मेंस्ट्रुअल कप अंदर जा ही नहीं सकता है। गर्भाशय ग्रीवा (cervix ) इसके जाने के लिए बहुत ही संकीर्ण होता है। बच्चा पैदा होने के वक्त, सेक्स के दौरान और पीरियड्स के वक्त यह फैलता है।
डॉक्टर को नहीं हो रहा था विश्वास
मेंस्ट्रअल कप गर्भाश्य ग्रीवा और योनी के अंदर कितनी गहराई होती है इसे देखते हुए अलग-अलग साइज के बनाए जाते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वो अंदर जा ही नहीं सकता है। लेकिन निकोल के साथ ये घटना हुई। जिसका जिक्र उन्होंने 5 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया। उनका कहना था कि उनके यूट्रस में (वजाइना में नहीं) में कप जाकर फंस गया था। वो इससे बहुत असहज महसूस कर रही थी। जनवरी में पीरियड्स के दौरान मुझे खुरदुरा महसूस हुआ।क्योंकि मेरी गर्भाशय ग्रीवा खुली हुई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि ये कैसे और कब गर्भाशय के अंदर पहुंचा।
सात महीने तक निकोल को होती रही ब्लीडिंग
तीन बच्चों की मां ने आगे बताया कि मैंने इसे कई घंटों तक निकालने की कोशिश की। खूब खून बाहर निकला लेकिन कप बाहर नहीं निकला। वो डॉक्टर के पास गईं। उन्होंने हंसते हुए कोशिश की लेकिन वो बाहर नहीं निकाला। सात महीने तक यह मेरे अंदर रहा और ब्लड निकलता रहा। मैं कभी भी गंभीर बीमारी की शिकार हो सकती थी।
पति ने जैसे ही बनाया शारीरिक संबंध वैसे ही हुआ 'चमत्कार'
निकोल ने आगे बताया कि मुझे लगा कि अब मैं मरने वाली हूं। एक दिन जब वो अपने पति के साथ सेक्स कर रही थी तब उन्हें एक भयंकर दर्द हुआ। मेंस्ट्रअल कप पति के प्राइवेट पार्ट के साथ बाहर निकल आया था। उन्हें बहुत ही ज्यादा ब्लीडिंग हुई। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि ये ऐसे निकलेगा। जीवन में निकोल के लिए यह सबसे दर्द भरा पल था जब कप बाहर आया।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: पत्नी हर रोज बिस्तर पर देती है 'धोखा', 27 का हूं और उससे थक गया हूं
वो 12 आदत जो आपको हर रोज कर रही है बीमार, जानें और तुरंत बदल दें, नहीं तो...'
मुलाकात के 2 दिन बाद ही महिला ने की सगाई, 3 बेटों की मां की बेहद रोमांटिक है लव स्टोरी
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.