
हेल्थ डेस्क. 28 साल की चेरी ली (Cherri Lee) अब पहचान में नहीं आती हैं। अब तो कोई उन्हें देखकर एशियाई मानने से भी इंकार करता है। सिंपल सी दिखने वाली लड़की अब हॉट और ग्लैमरस हो चुकी है। ली ने चेहरा से लेकर बॉडी तक का ट्रांसफॉर्मेशन करा लिया है। उन्होंने ने खुद को बदलने के लिए 50,000 पाउंड (50 लाख के करीब) खर्च किए। इतना ही नहीं वो इस उम्र में एक दो नहीं बल्कि 15 सर्जरी भी करा चुकी हैं।
दरअसल, चेरी ली किम कार्दशियन की दीवानी हैं। वो हॉलीवुड स्टार की तरह दिखना चाहती थी। इसके लिए उसने सर्जरी का रास्ता चुना। चेरी ने 20 साल की उम्र में पहली सर्जरी कराई। 8 साल में वो अब तक 15 सर्जरी करा चुकी हैं। उनका कहना है कि वो जैसा दिखना चाहती थी वैसा दिखने लगी हैं। वो अब आगे कोई सर्जरी नहीं कराएंगी। लेकिन इतनी सारी सर्जरी के बाद ली को जो लुक मिला है वो वाकई हैरान करने वाला है।
मेरी फैमिली और दोस्त नहीं पाते हैं पहचान
साउथ कोरिया की चेरी ली वहां की लगती ही नहीं हैं। पूरी तरह बदल चुकी हैं। यहां तक की परिवार और दोस्त भी उन्हें पहचान नहीं पाते हैं।किम कार्दशियन को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानने वाली चेरी ने तीन ब्राजीलियाई बट लिफ्ट और दो ब्रेस्ट सर्जरी कराई। इसके अलावा चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई सर्जरी कराई। वो बताती हैं कि अब जब वो बाहर निकलती हैं तो लोग रुक कर उन्हें घूरते हैं। मुझे ये अच्छा लगाता है इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है।
मैं अब एशियाई नहीं लगती हूं
उन्होंने बताया कि मैं इतने पैसे खर्च करना नहीं चाहती थी और ना ही इतनी सारी सर्जरी से गुजरना चाहती थी। लेकिन मुझे इसकी लत लग गई थी। हर बार जब मैंने सर्जरी कराई और खुद को अलग पाया तो मेरे अंदर पॉजिटिविटी आई और मैं यह पसंद करने लगी। मैं हमेशा से किम की तरह दिखना चाहती थी। मैं अब पूरी तरह एक अलग शख्सियत लगती हूं। मैं पश्चिम के लोगों की तरह नजर आती हूं ।
सर्जरी कराने का कोई अफसोस नहीं हैं
पार्ट टाइम अंग्रेजी टीचर ने अपने पहली पलक की सर्जरी 2014 में कराई थी जब उनका ब्रेकअप हुआ था। वो बताती हैं कि ब्रेकअप के बाद मेरा आत्मविश्वास खत्म हो गया था। मैं हमेशा से कार्दशियन की तरह फिगर चाहती थी। मुझे इतनी सारी सर्जरी कराने का अफसोस नहीं हैं। मैं हमेशा से सबसे अलग लगना चाहती थी।
और पढ़ें:
नींद में शख्स ने अपने प्राइवेट पार्ट के साथ किया कुछ ऐसा, सारी उम्र के लिए हुआ 'नपुसंक'
ना कपड़ा खरीदते हैं...ना पानी, मिलिए अनोखे कपल से जो नेचर से करते हैं True Love
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.