National Women’s Health Week 2022: क्या होती है PCOD की समस्या, इन एक्सरसाइज से बैलेंस कर सकते है हार्मोन

Published : May 13, 2022, 09:25 AM IST
National Women’s Health Week 2022: क्या होती है PCOD की समस्या, इन एक्सरसाइज से बैलेंस कर सकते है हार्मोन

सार

National Women’s Health Week 2022: पीसीओडी लड़कियों और महिलाओं में एक बहुत ही आम बीमारी है। इसे कम करने के लिए आज हम आपको बताते है जरूरी टिप्स।  

हेल्थ डेस्क : महिलाओं और लड़कियों को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल मदर्स डे के साथ राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य सप्ताह (National Women’s Health Week 2022) शुरू होता है। इस साल यह 8 मई से 15 मई तक मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया जाता है। आजकल की अन हेल्दी लाइफस्टाइल और हार्मोनल चेंजेस की वजह से महिलाएं कई बीमारियों से पीड़ित होती है। जिसमें पीसीओडी (Polycystic Ovarian Disease) एक बहुत ही आम बीमारी है, जिससे कई लड़कियां और महिलाएं पीड़ित होती है। इसे जड़ से खत्म करना तो बहुत मुश्किल है। लेकिन कुछ एक्सरसाइज के जरिए हमें से कंट्रोल रख सकते हैं। ताकि हमारे हार्मोन बैलेंस रहे और मोटापा, चेहरे पर बाल, कील-मुहांसे इन सारी समस्याओं से हम बचे रहें। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पीसीओडी के दौरान करने वाली कुछ उपयोगी एक्सरसाइज...

क्या होता है पीसीओडी
पीसीओडी महिलाओं में एक हार्मोनल बीमारी है जो अंडाशय में छोटे अल्सर के बढ़ने के कारण होती है। इनके मुख्य लक्षणों में इनफर्टिलिटी, इर्रेगुलर पीरियड्स, पीरियड्स के दौरान दर्द, अनचाहे बाल मोटापा और अन्य समस्याएं शामिल है। विशेषज्ञों की मानें तो पीसीओडी या पीसीओएस को कम करने के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। इससे इससे काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्ट्रैंथ ट्रेंनिंग वर्कआउट 
पीसीओएस या पीसीओडी के दौरान महिलाओं को वेट लिफ्टिंग या स्ट्रैंथ ट्रेंनिंग वर्कआउट करना चाहिए। इसमें मांसपेशियों के निर्माण के साथ ही वेट लॉस भी बहुत जल्दी होता है। हालांकि, आप बहुत ज्यादा वजन एकदम से नहीं उठाएं। अपनी बॉडी वेट के अनुसार आप वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं। स्ट्रैंथ ट्रेंनिंग के साथ ही कैलोरी बर्न करना बहुत ज्यादा जरूरी है।

कार्डियो 
कार्डियो वर्कआउट महिलाओं के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है। इसमें एरोबिक, दौड़ना, टहलना, तेज चलना यह सारी चीजें शामिल होती हैं, जो तेजी से पीसीओडी से निपटने में मदद करती हैं। हालांकि, आपको इन चीजों को रेगुलरली करना होगा।

योग 
आयुर्वेद में योग को सबसे अच्छा माना गया है। कई सारे रिसर्चों में पाया गया है कि योग करने से तनाव के साथ ही शारीरिक समस्याओं को भी दूर किया जाता है। साथ ही वेट मैनेजमेंट के लिए भी ये बहुत उपयोगी है। ऐसे में आप योग करके अपने पीसीओडी लेवल को कम कर सकते हैं। इसमें तितली आसन, भुजंगासन, शशांक आसन पीसीओडी के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते है।

स्विमिंग 
तैरना यह स्विमिंग एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो आपको पूरी तरह फिट रखती है। वजन कम करने के लिए स्विमिंग काफी सही मानी जाती है। ऐसे में पीसीओडी से परेशान महिलाओं को भी स्विमिंग करनी चाहिए। इससे पीसीओडी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है और जो महिलाएं पीसीओडी से जूझ रही हैं उनके हार्मोन को बैलेंस किया जा सकता है।

और पढ़ें: इस देश में मौत के बाद भी हसीन महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ रहे यहां के मर्द, कब्र से निकालकर कर रहे शादी

Photos: दीपिका पादुकोण की तरह पाना है परफेक्ट फिगर, तो उनकी तरह करें ये योगा पोज

सरकारी सर्वे में खुलासा: भारत के इस शहर में पुरुष करने लगे सेफ सेक्स तो महिलाओं का बदला 'अंदाज'

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़
डार्क सर्कल से 'केमिकल-फ्री' तक... स्किन केयर के 10 बड़े भ्रम, डॉक्टर से जानिए सच