
हेल्थ डेस्क। देश की आर्थिक राजधानी Mumbai के बृहन्मुंबई नगर निगम (, Brihanmumbai Municipal Corporation) ने बुधवार को Omicron के नए सब-वेरिएंट XE (Omicron's new sub-variant XE ) के एक मामले की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि कप्पा वेरिएंट (Kappa variant) के एक मामले का भी पता चला है। बीएमसी ने कहा कि 376 नमूनों के जीनोम सीकेवेन्सिंग की जांच के बाद ये रिजल्ट सामने आया है।
इसे भी पढे़ं- डायबिटीज आपकी किडनी को पहुंचा सकती है नुकसान, बॉडी में दिखें यह लक्षण तो हो जाएं सावधान
XE है दो वेरिएंट का म्यूटेंट हाइब्रिड
पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organisation) ने ओमिक्रोन के एक नए 'एक्सई' वेरिएंट के खिलाफ चेतावनी जारी की थी, जो कि कोविड -19 के किसी भी वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रमण फैलाता है। डब्ल्यूएचओ ने अपनी नई रिपोर्ट में इस वेरिएंट का जिक्र करते हुए चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नया वेरिएंट एक रीकॉम्बिनेंट स्ट्रेन ( recombinant strain) है, यह ओमिक्रोन वेरिएंट के पिछले दो वर्जन BA.1 और BA.2 का म्यूटेंट हाइब्रिड है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
new Covid XE है बेहद खतरनाक
XE recombinant (BA.1-BA.2), का पहली बार यूके में 19 जनवरी को पता लगाया गया था और तब से 600 के लगभग सीक्वेंस की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है।
वहीं ब्रिटेन में कोविड -19 का प्रसार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, बीते सप्ताह में लगभग 13 लोगों में से 1 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अनुमान है।
ओमिक्रॉन वेरिएंट BA.2 ने बढ़ाई मुसीबत
ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ( Office for National Statistics) ने बीते हफ्ते के शुक्रवार को कहा कि 26 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में तकरीबन 4.9 मिलियन लोगों को कोरोनो वायरस सेसंक्रमित होने का अनुमान था, जो पिछले सप्ताह में दर्ज 4.3 मिलियन से अधिक था, संक्रमितों की संख्या भारी उछाल अधिक transmissible ओमिक्रॉन वेरिएंट BA.2 की प्रसार की वजह से हुआ है।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल
तेजी से फैलता है XE वेरिएंट
वहीं XE इन नए संक्रमितों में से कुछ ही मरीजों में पाया गया है। हालांकि इसमें बहुत तेजी से लोगों को संक्रमित करने की कैपेसिटी है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक आने वाले कुछ हफ्तों में ये विकराल रुप धारण कर ले तो इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। सबसे संक्रामक BA.2 सबवेरिएंट की तुलना में नयावे रिएंट 10 प्रतिशत अधिक transmissible है।
ये भी पढ़ें- अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी
ये भी पढ़ें- 31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.