
हेल्थ डेस्क : मां बनना दुनिया का सबसे सुखद एहसास होता है। महिलाओं के मां बनने की उम्र निर्धारित होती है। ऐसे में सही समय पर बच्चे को जन्म देना उसकी परवरिश और मां-बच्चे दोनों के लिए ही बेहतर होता है। यदि आप बच्चा प्लान करने की योजना बना रहे हैं और आप सोच रहे हैं कि क्या यह सही समय है या आपको इंतजार करना चाहिए या फिर देर हो चुकी है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गर्भवती होने का सबसे उत्तम समय कौन सा है और अगर आप समय से पहले या बाद में मां बनती हैं, तो क्या समस्याएं हो सकती हैं...
20 साल की उम्र से पहले
किशोरावस्था में बच्चे होना एक सही समय नहीं हो सकता है, क्योंकि इस दौरान वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं और आप बच्चे को पालने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हो सकते हैं। इस समय महिलाओं की प्रजनन क्षमता चरम पर होती है। लेकिन आपका वजन भी कम होने की संभावना है, जिससे कई जोखिम का खतरा बढ़ सकता है।
20 से 24
आंकड़ों के अनुसार, 20 से 24 की उम्र की महिलाओं के हर महीने गर्भवती होने की संभावना लगभग 25% होती है। यदि आप अभी भी अपना करियर स्थापित कर रहे हैं तो आप वित्तीय कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं।
25 से 29
रिसर्च के अनुसार आपके 20 के दशक के अंत में गर्भधारण की संभावना लगभग उतनी ही होती है जितनी आपके 20 के दशक की शुरुआत में। इस समय बच्चे पैदा करने का फायदा यह है कि इस उम्र में बच्चे पैदा करने के लिए आपके पास अधिक ज्ञान, धैर्य और वित्तीय स्थिरता हो सकती है।
30 से 34
येल विश्वविद्यालय में प्रसूति, स्त्री रोग और प्रजनन विज्ञान के क्लीनिकल प्रोफेसर मैरी जेन मिंकिन कहते हैं, एक बार जब आप अपने 30 के दशक, विशेष रूप से 35 और उससे अधिक तक पहुंच जाते हैं, तो प्रजनन क्षमता में कमी देखी जाती है, लेकिन यह पूरी तरह नहीं है। हालांकि, 35 की उम्र के बाद मां बनने में काफी मुश्किलें आती हैं, इसलिए मां बनने के लिए 25 से 35 साल के बीच के दस साल का सही समय होता है।
40 के बाद
40 साल की उम्र तक एक स्वस्थ महिला के हर महीने गर्भवती होने की संभावना 5% से भी कम होती है। 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में गर्भपात जैसी समस्याओं का भी खतरा बढ़ जाता है। जन्म के समय कम वजन, समय से पहले प्रसव पीड़ा और भ्रूण मृत्यु की अधिक संभावना होती है।
और पढ़ें: काजू नहीं काजू का तेल भी है सेहत के लिए रामबाण, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे
सर्दी के मौसम में हरी मटर ना सिर्फ बढ़ाता है स्वाद, सेहत का रखता है ख्याल और चेहरे पर लाता है निखार
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.