क्या दोपहर 2 बजे के बाद फल नहीं खाने चाहिए? जानें क्या कहते हैं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

Published : Jun 23, 2022, 10:58 AM ISTUpdated : Jun 23, 2022, 11:00 AM IST
क्या दोपहर 2 बजे के बाद फल नहीं खाने चाहिए? जानें क्या कहते हैं न्यूट्रिशन एक्सपर्ट

सार

फल में पोषण के सारे तत्व मौजूद होते हैं। लेकिन इसे खाने की टाइमिंग को लेकर अलग-अलग बातें कही गई हैं। दोपहर के बाद या रात में फल खाने से परहेज करने को कहा गया है। पोषण विशेषज्ञ मोहिता गुप्ता ने  फल की टाइमिंग को लेकर अपनी राय रखी है।

हेल्थ डेस्क. फल पोषक तत्वों का एक पावरहाउस और स्वस्थ आहार का एक जरूरी हिस्सा है। लेकिन फल खाने के सही समय को लेकर कई मिथक है। जहां कुछ लोग रात में फल खाने से परहेज करने की सलाह देते हैं, तो वहीं कुछ लोग सुबह के समय फल खाने से बचने के लिए बोलते हैं। तो क्या ज्यादा लाफ पाने के लिए फल खाने का कोई सही समय है। इसे लेकर पोषण विशेषज्ञ मोहिता गुप्ता ने सुझाव दिया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा,'कुछ लोग कहते हैं कि  दोपहर 2 बजे के बाद आम मत खाओ। कोई 4 के बाद कहता है। हर किसी की अपनी थ्योरी होती है। कुछ लोग कहते हैं कि इससे वजन बढ़ता है।कुछ लोग कहते हैं कि यह अपच का कारण बनता है। कुछ तो इतना बोल्ड हैं कि यह कहते हैं कि यह उच्च रक्त शर्करा और मधुमेह का कारण बनता है। लेकिन इनमें से कोई भी दावा सच नहीं है। 

फल गुड न्यूट्रिशन और फाइबर का है स्त्रोत

उन्होंने आगे लिखा, 'आम और अन्य फलों को खाने के सर्वोत्तम समय के बारे में कई मिथक है। लेकिन उसके समर्थन में बहुत कम वैज्ञानिक प्रमाण हैं। फल ना तो ज्यादा कैलोरी वाले होते हैं और ना ही रात में विषाक्त। रात में फल खाने से डरना बंद कर दीजिए। फल शरीर को कई अच्छे पोषक तत्व और फाइबर देते हैं। वे एक स्वस्थ आहार का एक अनिवार्य हिस्सा हैं।'

क्या है फल खाने का सही वक्त

इसके साथ ही मोहिता ने फल खाने का सही वक्त भी बताया।  उन्होंने कहा कि फल को दिन में किसी भी वक्त खाया जा सकता है। सोने के तीन घंटे पहले फल या भोजन करना चाहिए। ताकि आपको आराम से नींद आ सकें। यानी फल किसी भी वक्त खाया जा सकता है। बस ख्याल रखना चाहिए कि बेड पर जाने से पहले आप भोजन या फल खा लें। 

और पढ़ें:

बच्चों के लिए फिर बढ़ा खतरा! लंदन के सीवेज में पाया गया पोलिया वायरस, WHO ने किया सावधान

महिलाओं को कमर में जलन, पेट के निचले हिस्से का दर्द नहीं करना चाहिए नजरअंदाज, बड़ी बीमारी के हैं संकेत

समर में पाना है हॉट एंड कूल लुक, तो जाह्नवी कपूर का ये स्टाइल करें फॉलो

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का
Nephrotic Syndrome: बच्चों में चेहरे की सूजन का कारण सिर्फ एलर्जी नहीं, डॉक्टर ने बताई बीमारी की जड़