क्या ज्यादा दूध पीने से कमजोर होती है हड्डियां, होती है दिल की बीमारी, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

बच्चा जब पैदा होता है तो उसका सबसे पहला आहार दूध ही होता है। मां के दूध से उसके जीवन की शुरुआत होती है। मां का दूध बच्चे के लिए अमृत होता है। इसके बाद जैसे-जैसे बड़ा होता है वो गाय, बकरी,या भैंस का दूध पीता है। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर दूध के फायदे और नुकसान के बारे में आइए जानते हैं। 

Nitu Kumari | Published : Jun 18, 2022 8:48 AM IST

हेल्थ डेस्क. गाय का दूध बच्चों से लेकर बड़ों के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन इसे कितनी मात्रा में लेनी चाहिए इसे लेकर आज भी लोगों को अच्छी तरह नहीं पता है। इंसानों ने 11 हजार साल पहले से गाय पालना शुरू किया था। लेकिन दूध में मौजूद लैक्टोज शुगर पचाने की क्षमता इंसानों में केवल 10 हजार साल पहले विकसित हुई। यहां तक की आज दुनिया में केवल 30 प्रतिशत लोगों में ही वयस्क होने के बाद लैक्टेज नाम का एंजाइम बनता है जो दूध को अच्छी तरह पचा पाते हैं। जो लोग लैक्टोज शुगर को पचाने में सक्षम नहीं होते हैं उन्हें कई तरह की समस्या से जूझना पड़ता है।

गाय का दूध प्रोटीन और कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत है। इसमें इसके अलावा विटामिन  B-12 और आयोडीन की मात्रा काफी मिलती है।इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो हड्डियों के बढ़ने और मांसपेशियों के काम में हेल्प करता है। 

Latest Videos

एक से तीन साल के बच्चों के लिए एक गिलास दूध काफी 

ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस कहती है कि एक से 3 साल तक के बच्चों के हड्डियों के सही विकास के लिए 350 मिलिग्राम कैल्शियम देना चाहिए। जो एक गिलास दूध रोज पीने से मिल जाता है। इसलिए बच्चों को दूध के अलावा अन्य चीज खिलानी चाहिए ताकि हर तरह का पोषण उन्हें मिल सके। ज्यादातर घरों में देखा गया है कि बच्चों को ज्यादा दूध देने पर लोग फोकस करते हैं जो कि गलत है। इससे बच्चे का संपूर्ण विकास नहीं हो पाता है।

ज्यादा दूध पीने से हड्डियों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है

अगर व्यस्कों की बात करें तो कई रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादा दूध पीने से हड्डियां टूटने की संभावना बढ़ जाती है।  स्वीडन में हुई एक रिसर्च में यह पता चला है कि जिन महिलाओं में हड्डियां टूटने की प्रवृति ज्यादा होती है उसके पीछे उनका ज्यादा दूध का सेवन होता है।

दूध में चिकनाई ज्यादा होने से दिल की बीमारी हो सकती है

दूध में चिकनाई का लेवल ज्यादा होता है। कहा जाता है कि दूध ज्यादा लेने से दिल की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। फिनलैंड यूनिवर्सिटी की प्रोफ़ेसर जेरिका विरतानेन की मानें तो दूध में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसे लेने के बाद भूख खत्म हो जाती है। जिसकी वजह से लोग अन्य पौष्टिक आहार नहीं लेते हैं। इससे दिल की बीमारियां ज्यादा पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है।

बच्चों को दे सिर्फ गाय का दूध 

इन तमाम रिसर्च को देखते हुए दूध का अन्य विकल्प खोजा गया। बादाम मिल्क, सोया मिल्क, ओट्स मिल्क जैसे प्रोडक्ट की भरमार है। लेकिन बच्चों को इन सभी दूध से दूर रखना चाहिए। बच्चों के विकास के लिए गाय का दूध सबसे बेहतर होता है। हां व्यस्क जिसे गाय का दूध नहीं पचता है वो इस तरह के दूध का सेवन कर सकते हैं।

और पढ़ें:

शोध में हुआ बड़ा खुलासा, हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए पिएं ये 2 तरह के जूस

पार्टनर की ये 4 आदतों पर करें गौर, कहीं आप भावनात्मक शोषण के तो नहीं हो रहे शिकार

खानपान की खराब आदतें बना सकता है कैंसर का शिकार, इन 5 कारणों पर आज से ही करें फोकस

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता