
हेल्थ डेस्क. कैंसर (Cancer) खतरनाक बीमारी है जिसका वक्त से अगर इलाज नहीं हो तो मौत से कोई बचा नहीं सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण कैंसर है। साल 2015 में दुनिया में 8.8 मिलियन मौतें सिर्फ इस खतरनाक बीमारी की वजह से हुई। डब्लूएचओ ने कैंसर से होने वाली मौतों में से एक तिहाई के लिए सिर्फ 5 मुख्य कारकों को जिम्मेदार बताया है। पहला कारक है हाई बॉडी मास इंडेक्स ( बीएमआई ), दूसरा कारक फलों और सब्जियों का सेवन कम करना, तीसरी वजह शारीरिक गतिविधि की कमी, चौथी कारक तंबाकू और पांचवा शराब का सेवन है।
कैंसर के 30 प्रतिशत मामले खराब खानपान की वजह से होते हैं
खराब खानपान की आदत से कई बीमारी आपको अपना शिकार बना सकती है। जिसमें कैंसर भी है। डबल्यूएचओ के अनुसार कैंसर के सभी मामलों में से 30% मामलों का संबंध खराब खान-पान की आदतों से होता है। 70 प्रतिशत जठरांत्र (gastrointestinal) संबंधी कैंसर का कारण खराब खानपान होता है।
शराब पीने से ज्यादा खतरनाक है खानपान की खराब आदत
बोस्टन स्थित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी (Tufts University) के अध्ययन में पाया गया है कि खराब खानपान की आदतों के कारण कैंसर के मामलों की संख्या उतनी ही होती है जितनी कि शराब से। संयुक्त राज्य अमेरिका में शराब के सेवन से ज्यादा कैंसर होते हैं। अध्ययन में यह भी पाया गया कि खराब आहार 38% कोलोरेक्टल कैंसर के मामलों से जुड़ा था।
खानपान की आदत में तुरंत करें बदलाव
जीवन में कैंसर के खतरे को कम करना चाहते हैं तो अपनी खानपान की आदत में तुरंत बदलाव कर दें। फल और सब्जी का सेवन ज्यादा करें। हेल्दी भोजन खाए। रेट मीट और प्रोसेस्ड फूड खाने से बचे। खूब पानी पिएं। सोडा और आर्टीफिशियल स्वीटन से खुद को दूर रखें।
शराब से खुद को करें दूर
शराब का सेवन भी कैंसर को बढ़ावा देता है। हाई कोलेस्ट्रॉल, टेशन, अवसाद और लीवर से जुड़ी बीमारी होती है। हेल्दी लाइफ के लिए शराब से दूरी ना ले या फिर इसका सेवन कम कर दें।
ओरल केयर पर ध्यान दें
मसूड़ों की बीमारी से फेफड़े और कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा 24% बढ़ जाता है। इसलिए ओरल केयर पर फोकस करें। अच्छे से ब्रश और फ्लॉसिंग करके दांतों को हेल्दी रखें।
और पढ़ें:
Yoga Day 2022:पेट कम करने से लेकर चेहरे पर चमक लाने तक, रोजाना 10 मिनट करें ये आसन
कोरोना के ये 4 नए लक्षण आए सामने, जो आपके लिए है अब सबसे बड़ा खतरा!
बिना मेकअप के भी नयनतारा लगती हैं हसीन, खूबसूरती बनाए रखने के लिए हर रोज पीती हैं ये स्पेशल ड्रिंक
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.