Yoga Day 2022:पेट कम करने से लेकर चेहरे पर चमक लाने तक, रोजाना 10 मिनट करें ये आसन

yoga day 2022: योग से शरीर का हर अंग सुचारु रूप से काम करता है। इससे मानसिक परेशानी भी दूर होती है। योग हमारे जीवन रक्षा करने का काम करता है। बिजी जिंदगी में आप बस कुछ मिनट इसके साथ गुजार कर हेल्थ लाभ ले सकते हैं। 

Nitu Kumari | Published : Jun 17, 2022 1:52 PM IST / Updated: Jun 17 2022, 07:23 PM IST

हेल्थ डेस्क. योग हमारे जीवन को खूबसूरत बनाने के लिए बेहद जरूरी होता है। रोजाना योग करने से शारीरिक और मानसिक सेहत में फायदा पहुंचता है। योगा के कई पोज होते हैं। जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए किया जाता है। इसमें एक पोज होता है हलासन  (plow pose) जिस करने से एक दो नहीं बल्कि कई सारे फायदे पहुंचते हैं। चेहरे पर ग्लो लाने के साथ-साथ यह पेट को फ्लैट करने में भी मदद करता है। आइए नीचे के स्लाइड्स में जानते हैं हलासन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे कितनी देर करना चाहिए....

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। इसका मकसद होता है हर इंसान की जिंदगी में इसे शामिल करना। योग के कई पोज में एक पोज हलासन का भी होता है। जिसके कई फायदे होते हैं। उपर की तस्वीर देखकर समझ गए होंगे कि इसे कैसे करना है। 

चेहरे पर चमक बढ़ाता, बाल गिरने से रोकता है

हलासन को हर रोज 10 मिनट करने से चेहरे में ग्लो आती है। इसके पीछे वजह है ब्लड सर्कुलेशन का अच्छी तरह होना। हलासन करने से ब्लड फॉलो बेहतर होता है। जिससे स्किन टाइट होती है। पिंपल और झुर्रियों से राहत मिलती है। यहां तक की यह बाल झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है।

पीठ का दर्द होता है दूर

हलासन करने से पीठ और रीढ़ की मांसपेशियां मजबूत होती है। यह कमर दर्द में राहत देता है। अगर आप पीठ दर्द की समस्या से ग्रसित हैं तो हलासन के लिए अपने डेली रुटीन से बस कुछ मिनट का वक्त निकालें। 

पेट कम करने में करता है मदद

हलासन करने से बढ़ते हुए वजन से निजात मिलता है। इसके साथ ही पेट की चर्बी भी धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं। अगर आप अभी तक हलासन नहीं कर रहे हैं तो धीरे-धीरे इसका अभ्यास शुरू कर दीजिए।

पेट के विकार को करता है दूर

हलासन पेट संबंधित विकार को दूर करता है। इस योगा पोज को करने से पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। जिससे पेट, आंत समेत कई अंग उत्तेजित हो जाते हैं। जिससे पाचन क्रिया सही हो जाती है। गैस , एसिडिटी और कब्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है।

और पढ़ें:

कोरोना के ये 4 नए लक्षण आए सामने, जो आपके लिए है अब सबसे बड़ा खतरा!

बिना मेकअप के भी नयनतारा लगती हैं हसीन, खूबसूरती बनाए रखने के लिए हर रोज पीती हैं ये स्पेशल ड्रिंक

जींस से लेकर बेडशीट पर पड़े पीरियड के दाग को साफ कर सकती है ये 6 आसान ट्रिक

Share this article
click me!