कोरोना से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना है जरूरी, विटामिन सी वाली ये 5 चीजें भोजन में करें शामिल

Published : Apr 29, 2020, 03:52 PM IST
कोरोना से बचने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना है जरूरी, विटामिन सी वाली ये 5 चीजें भोजन में करें शामिल

सार

कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में इससे 30 लाख लोग इन्फेक्टेड हो चुके हैं, वहीं 2 लाख, 11 हजार, 350 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के 31332 मामले सामने आ चुके हैं और 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हेल्थ डेस्क। कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में इससे 30 लाख लोग इन्फेक्टेड हो चुके हैं, वहीं 2 लाख, 11 हजार, 350 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के 31332 मामले सामने आ चुके हैं और 1007 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना का संक्रमण हर उम्र के लोगों में हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चे इसका शिकार बन रहे हैं। कोरोना का संक्रमण उन लोगों को जल्दी होता है, जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता। इसलिए इससे बचाव के लिए इम्युनिटी को मजबूत करना बहुत जरूरी है। तमाम डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट इम्युनिटी को मजबूत करने पर ही जोर दे रहे हैं। इसके लिए खान-पान का खास ख्याल रखना जरूरी है। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा लेनी चाहिए। इसलिए अपने खान-पान में विटामिन सी युक्त चीजों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

1. नींबू और संतरा
नींबू और संतरा में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इनका इस्तेमाल ज्यादा करें। रोज संतरा खाएं या उसका जूस निकाल कर पिएं। नींबू का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं। इसका रस सलाद में डाल कर खाने के साथ नींबू की शिकंजी बना कर भी पी सकते हैं। गर्मी शुरू हो जाने से इसे पीने से काफी फायदा होगा। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। नींबू का शर्बत भी पी सकते हैं। इससे तुरंत ताजगी मिलती है।

2. पालक
पालक में आयरन काफी पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी भी काफी होता है। पालक का साग खाने से शरीर को काफी ताकत मिलती है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। पालक कई तरह की बीमारियों से बचाव करता है। इसलिए पालक का साग, सब्जी और सूप का इस्तेमाल जरूर करें।

3. आंवला का जूस या मुरब्बा
अभी आंवला का सीजन नहीं है, इसलिए ताजा आंवला नहीं मिला पाएगा। लेकिन आप आंवला का जूस और इसका मुरब्बा बाजार से खरीद सकते हैं। आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता को काफी बढ़ाता है। इससे कई तरह के फायदे होते हैं। इसलिए आंवला का सेवन किसी भी रूप में जरूर करें।

4. अखरोट, किशमिश या मुनक्का
ड्राई फ्रूट्स में आप अखरोट, किशमिश या मुनक्का का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को कई जरूरी मिनरल्स और विटामिन मिलते हैं। अखरोट और किशमिश के सेवन से शरीर को भीतर से मजबूती मिलती है। नियमित रूप से इनका सेवन करने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं और जल्दी किसी तरह का कोई इन्फेक्शन नहीं होता है। 

5. शिमला मिर्च
शिमला मिर्च में भी विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है। बहुत से लोगों को शिमला मिर्च की सब्जी पसंद नहीं आता है, लेकिन हफ्ते में एक-दो बार जरूर शिमला मिर्च की सब्जी खानी चाहिए। इससे आंतों के कीड़े भी मरते हैं और डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। अगर आप पीली शिमला मिर्च खाते हैं तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा
Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन