
नई दिल्ली। Pregnancy के दौरान अच्छा खानपान काफी जरूरी होता है। क्योंकि इसका सीधा असर बच्चे के स्वास्थय पर पड़ता है। यही कारण है कि, प्रेग्नेंट महिला को अपने खानपान का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि, अगर आप हेल्दी फूड्स खाते हैं तो इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है और इससे मां को भी फायदा पहुंचता है। आइए जानते हैं उन्हीं सुपरफूड्स के बारे में जो आपको pregnancy के दौरान जरूर खाना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए
पालक
पालक और हरी सब्जियों मे बहुत सारे पोषक तत्व होते है जो बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। पालक में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और कई सारे मिनरल्स होते हैं। इनसे बच्चे का दिमाग तेज होता है।
अंडा
अंडा और चीज़ भी अच्छे हैं। अंडे मे केवल प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं। इनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक होती है। चीज भी विटामिन डी का अच्छा सोर्स है। बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट मे विटामिन डी की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है।
बादाम
बादाम खाने से दिमाग तेज होता है। 100 ग्राम बादाम में काफी न्यूट्रीएंट्स मिल जाते हैं जिनमें काफी पोषक तत्व होते हैं। प्रेग्नेंसी में बादाम खाने से होने वाले बच्चे का ब्रेन डिवलपमेंट बेहतर तरीके से होता है।
अखरोट
अखरोट का आकार हमारे दिमाग की तरह होता है साथ ही अखरोट दिमाग के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, एनर्जी, विटामिन, मिनरल्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं।
ताजे फल
ताजे फलों में विटामिन पाए जाते हैं। जैसे संतरा, केला, आम, अंगूर, ब्लू बेरीज, सेब आदि जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आप चाहे तो जूस के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं।
दही
Pregnant महिलाओं के लिए दही खाना बहुत अच्छा होता है। दही में बहुत सारा प्रोटीन होता है। इससे होने वाले बच्चे का दिमाग तेज होता है। इसलिए हो सके तो आपको रोज दही का सेवन करना चाहिए।
दूध
छोटे से बड़ों तक दूध पीने की सलाह सबको दी जाती है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के दौरान तो दूध पीना महिला के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है और आपके बच्चे की सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है।
सी फूड
सी फूड में आयोडिन और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं जो बच्चों के दिमाग के लिए अच्छा होता है। सी फूड में अनेक महत्वपूर्ण घटक भी होते हैं इसलिए प्रेग्नेंसी में सी फूड खाना चाहिए।
दालें
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा तेज दिमाग वाला हो तो प्रेग्नेंसी के दौरान आहार में दाल जरूर खानी चाहिए। इससे आपको प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलेगा। जिससे आपको ताकत भी मिलेगी।
इसे भी पढ़ें-
Pregnancy Tips: इन बातों का आपको रखना होगा खास ध्यान, भूलकर भी ना करें ये काम
संबंध बनाने के दौरान बैंकर ने कर दी थी लड़की की हत्या, चौंकाने वाली हैं Escort के मौत की कहानी
निर्भया जैसी अजरा की कहानी! मां ने बताया, मुर्दाघर में बेटी की लाश के साथ 3 बार बलात्कार किया गया
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.