इन 5 चीजों से बढ़ती है इम्युनिटी, कोरोना के खतरे से बचने के लिए जरूर करें इस्तेमाल

Published : Apr 16, 2020, 01:56 PM IST
इन 5 चीजों से बढ़ती है इम्युनिटी, कोरोना के खतरे से बचने के लिए जरूर करें इस्तेमाल

सार

कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इससे बचाव के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अगर इम्युनिटी कमजोर हो तो कई तरह के वायरस हमला करते हैं।

हेल्थ डेस्क। कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है। इससे बचाव के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अगर इम्युनिटी कमजोर हो तो कई तरह के वायरस हमला करते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें हम अपने खान-पान में शामिल कर रोगों से लड़ने की शरीर की ताकत को बढ़ा सकते हैं। ये चीजें आसानी से हर जगह मिल जाती हैं। सिर्फ यह ध्यान रखने की जरूरत है कि इनका इस्तेमाल नियमित तौर पर किया जाए। जानते हैं इनके बारे में।

1. पालक
अब पालक सालों भर मिलता है। इसका इस्तेमाल नियमित तौर पर करने से काफी फायदा होता है। पालक में काफी मात्रा में कैल्शियम और दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं। पालक में आयरन और मैग्नीशियम भी पाया जाता है। पालक की सब्जी बनाने के साथ इसका सूप पीना भी काफी फायदेमंद होता है। 

2. बंद गोभी
बंद गोभी में कैल्शियम के साथ विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन भी जरूर करें। बंद गोभी का सूप भी बना सकते हैं। इसे दूसरी हरी सब्जियों के साथ भी मिला कर खाया जा सकता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम को भी ठीक रखता है।

3. राजमा
राजमा से भी काफी ताकत मिलती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। सप्ताह में एक या दो दिन राजमा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। राजमा की सब्जी बनाने के पहले उसे रात भर पानी में भिगो कर रखना चाहिए। इससे यह आसानी से पच जाता है। 

4. संतरा
संतरा में काफी विटामिन सी होता है। विटामिन सी लेने से इम्युनिटी काफी बढ़ती है। इसलिए संतरा तो खाना ही चाहिए, उन फलों का भी इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, जिनमें विटामिन सी ज्यादा पाया जाता हो। विटामिन सी किसी भी तरह के संक्रमण से बचाव करने में कारगर होता है।

5. दलिया
नाश्ते में दलिया लेने से काफी फायदा होता है। दलिया में विटामिन और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसलिए दलिया को दूध या दाल के साथ मिला कर बनाना चाहिए। इससे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है। दलिया खाने से वजन भी कम होता है। 


 

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

गर्मी में बच्चे को हो गई है घमौरी? ये आसान घरेलू उपाय दिलाएंगे तुरंत राहत
फूड पॉइजनिंग से बचना है, तो किचन की इन 4 चीजों को कभी न छोड़ें गंदा