दूध में शहद मिला कर पीने से होते हैं ये 5 फायदे, सेहत हमेशा रहती है ठीक

अक्सर लोग सुबह या रात में सोने के पहले दूध पीते हैं। अगर दूध में चीनी की जगह शहद मिला कर पिया जाए तो इससे कई तरह के फायदे होते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 19, 2020 3:37 AM IST

हेल्थ डेस्क। आज के समय में जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है कि लोगों को ठीक से खाने-पीने का समय भी नहीं मिल पाता है। लोग फास्ट फूड का ज्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं, क्योंकि यह आसानी से मिल जाता है। खान-पान सहीं नहीं होने और काम का बोझ ज्यादा होने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना स्वाभाविक है। कई बार हमें पता नहीं चलता, लेकिन शरीर भीतर से कमजोर होता चला जाता है। इससे कोई काम करने में मन नहीं लगता। हर समय सुस्ती बनी रहती है। अगर आप रोज दूध में शहद मिला कर पिएं तो इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। शहद को गुणों की खान कहा गया है। इसके सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य फायदे होते हैं। दूध में शहद मिला कर पीने से इसका असर और भी अच्छा होता है। जानें दूध में शहद मिला कर पीने के क्या हैं फायदे।

1. इम्यूनिटी होती है मजबूत
दूध में शहद मिला कर पीने से इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अगर इम्यूनिटी कमजोर हो तो किसी भी बीमारी के होने का खतरा ज्यादा रहता है। जिन लोगों को अक्सर सर्दी-जुकाम, फीवर और दूसरी बीमारियां होती रहती हैं, उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। इससे कोई भी संक्रमण बहुत जल्दी हो जाता है। दूध में शहद मिला कर पीने से कुछ ही समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है।

Latest Videos

2. अनिद्रा की समस्या में फायदेमंद
आजकल लोग समय पर नहीं सो पाते हैं। अक्सर लोग देर से सोते हैं और जल्दी जाग जाते हैं, क्योंकि उन्हें ऑफिस जाने की जल्दी होती है। इससे धीरे-धीरे लोगों को अनिद्रा की समस्या हो जाती है। जल्दी नींद नहीं आती। यह एक बड़ी समस्या है, जिसका असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। दूध में शहद मिला कर कुछ दिनों तक पीने से नींद ठीक से और समय पर आती है। इससे मानसिक मजबूती भी मिलती है।

3. तनाव करता है कम
आजकल ज्यादातर लोग किसी न किसी वजह से तनाव की समस्या से जूझ रहे होते हैं। दूध और शहद में एंटी-डिप्रेशेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसे पीने से तनाव से मुक्ति मिलती है। इससे मानसिक सजगता भी बढ़ती है। 

4. हड्डियां होती हैं मजबूत
दूध में शहद मिला कर पीने से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। दूध और शहद, दोनों में कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है। इसलिए शहद मिला दूध बड़ों के साथ बच्चों को भी पीना चाहिए। इससे हड्डियों से जुड़ी समस्या जल्दी नहीं होती।

5. यौन शक्तिवर्धक
शहद मिला दूध पीने से यौन शक्ति में भी वृद्धि होती है। इससे पुरुषों की हर तरह की कमजोरी दूर होती है। जिन लोगों का स्पर्म काउंट कम है और वे पिता नहीं बन पा रहे हों, उन्हें यह उपाय आजमा कर देखना चाहिए। आयुर्वेद में इस नुस्खे का लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला