
हेल्थ डेस्क। कोरोना वायरस की महामारी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे बचाव के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। गर्मियों के समय में खासकर सुबह नाश्ते पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। सुबह का नाश्ता बढ़िया रहने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहती है। ऐसे समय में हेल्दी नाश्ता करने पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
1. ओट्स और फल
ओट्स और फल का नाश्ता बहुत बढ़िया रहता है। सुबह नाश्ते में ओट्स के साथ दही, अखरोट, बादाम, सूरजमुखी के बीज, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स ले सकते हैं। इसके साथ ताजे और मौसमी फल भी लें। ओट्स एक प्रायोबोटिक होता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को पैदा करता है। इससे डाइजेशन भी ठीक रहता है और पर्याप्त एनर्जी मिलती है।
2. चने का सत्तू
गर्मी के समय में चने का सत्तू खाने से काफी फायदा होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। सुबह के समय सत्तू का शर्बत पीने से इस मौसम में पेट ठंडा रहता है। सुबह के समय कुछ सूखे मेवे के साथ एक गिलास सत्तू रोज पीना चाहिए। इसमें काला नमक और थोड़ा नींबू का रस भी मिलाना चाहिए।
3. फलों का सलाद
आप चाहें तो इस मौसम में सुबह फलों का सलाद भी खा सकते हैं। सुबह के समय पपीता, खीरा, सेब, केला और दूसरे मौसमी फलों का मिक्स्ड फ्रूट सलाद शरीर को एनर्जी देने के साथ इम्यून सिस्टम को भी बूस्ट करता है। इससे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व एक साथ मिल जाते हैं। खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी भी नहीं हो पाती।
4. शहद और नींबू का पानी
गर्मियों मे नाश्ते के पहले या बाद में गुनगुने पानी में थोड़ा शहद मिला कर जरूर पीना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह डाइजेशन के साथ मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखता है। इससे वजन भी संतुलित रहता है।
5. पोहा
पोहा चिवड़े से तैयार किया जाता है। इसमें कैलोरी कम होती है और फैट नहीं के बराबर होता है। पोहा में आयरन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे खाने से वजन भी संतुलित रहता है। इसे प्याज, मूंगफली, करी पत्ता मिला कर बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें अनार के कुछ दाने भी डाले जाते हैं। यह एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता है।
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.