इन विटामिन की कमी से चेहरे पर नजर आते हैं दाग-धब्बे, चमकता चेहरा पाने के लिए डाइट में करें बदलाव

vitamin deficiency : बेदाग त्वचा की ख्वाहिश हर किसी की होती है। इसके लिए वो महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। बावजूद इसके चेहरे पर आए दिन दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं। झाईंया दिखाई देने लगती हैं। इसके पीछे की वजह कुछ पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आइए बताते हैं कौन से तत्वों की कमी से चेहरे की रौनक चली जाती है।

Nitu Kumari | Published : Dec 16, 2022 10:46 AM IST


हेल्थ डेस्क. हेल्दी और बेदाग रहित त्वचा (Skin care) पाने के लिए हम इसके ऊपर कुछ ना कुछ लगाते रहते हैं। महंगे क्रीम से लेकर दादी नानी के नुस्खों तक को अमल में लाते हैं।इन सबके बावजूद त्वचा पर कभी-कभी दाग और झाईयां उभर आती हैं। इसके पीछे वजह हैं अंदुरूनी पोषक तत्वों की कमी। कुछ विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) से भी स्किन पर असर पड़ता है। डार्क स्पॉट्स और झाईंया निकलने लगते हैं। इन्हें हटाना काफी मुश्किल भरा होता है। ऐसे में जरूरी है कि विटामिन की कमी को शरीर के अंदर पूरा करें। तो चलिए बताते हैं किन-किन विटामिन की कमी से चेहरे की चमक गायब हो जाती है।

विटामिन सी 

Latest Videos

स्किन के लिए विटामिन सी (vitamin C) बहुत जरूरी होता है। विटामिन सी जिसे असोर्बिक एसिड भी कहते हैं उसकी कमी से चेहरे पर दाग -धब्बे नजर आने लगते हैं। विटामिन सी में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कोलाजन के प्रोडक्शन को ठीक करता है। जिसकी वजह से स्किन संबंधित समस्या दूर हो जाती है। विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू, संतरा, आंवला और अमरूद को डाइट में शामिल करें।

विटामिन डी 

शरीर में विटामिन डी की कमी (vitamin d deficiency ) ना सिर्फ हड्डियों के लिए खराब साबित होता है, बल्कि स्किन पर भी असर दिखता है। डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन विटामिन डी की कमी से होते हैं। इसलिए सुबह की धूप में जरूर 10 से 30 मिनट तक बैठे। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्टर, मछली और अंडे को डाइट में शामिल करें।

विटामिन बी12 

विटामिन बी 12 की कमी से चेहरे पर झाईंया निकलने लगती हैं। शरीर के अलग-अलग जगहों पर ब्लैक स्पॉट नजर आने लगते हैं। जिसे हटाना मुश्किल होता है। विटामिनबी 12 की कमी सप्लीमेंट के साथ-साथ दही, दूध, चीज़ और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करके पूरा कर सकते हैं।

मेलानिन 

मेलानिन अगर शरीर में ज्यादा हो जाए तो चेहरे पर दाग धब्बे उभर आते हैं। इसे दूर करने के लिए विटामिन ई शरीर में जरूरी होती है। चेहरे पर विटामिन ई तेल लगाने से दाग हल्के होने लगते हैं।

और पढ़ें:

शुगर डैडी के प्यार में पड़ी 21 साल की हसीना, पापा और प्रेमी को लेकर लड़की ने जो कही बात दंग रह जाएंगे आप

क्या होता है sex on the beach, जानें गूगल पर सबसे ज्यादा की गई ड्रिंक को बनाने की विधि

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों