
हेल्थ डेस्क : पीरियड्स (menstruation) एक बहुत ही नेचुरल प्रोसेस है, जिससे हर लड़की और महिला को गुजरना पड़ता है, लेकिन आज भी दुनिया भर में पीरियड्स को लेकर कई सारी भ्रांतियां मौजूद है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई देशों में पीरियड्स के दौरान महिलाओं के साथ बद से बदतर व्यवहार किया जाता है। कहीं उन्हें खूब सारे चांटे मारे जाते हैं, तो कहीं पर पहली बार पीरियड होने पर उसका खून तक किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं पीरियड से जुड़ी इन्हीं अजीबोगरीब परंपराओं (weird periods rituals) के बारे में...
यहां पिया जाता है पीरियड ब्लड
पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में ऐसी परंपरा है कि जब लड़की को पहली बार पीरियड आते हैं तो इससे बहुत बड़े जश्न के रूप में मनाया जाता है। उस दौरान पीरियड्स के ब्लड को दूध और नारियल के तेल में मिलाकर पिया जाता है. ऐसा मानना है कि इसे पीने से शरीर में ताकत आती है।
यहां मारे जाते हैं लड़कियों को चाटे
भारत के अलावा इजराइल में भी पीरियड्स को लेकर अजीबोगरीब रस्में निभाई जाती हैं। यहां पर लड़की को पहली बार पीरियड आने पर उसके चेहरे पर खूब थप्पड़ मारे जाते हैं। कहा जाता है कि इससे गाल सुंदर और लाल होते हैं।
यहां पैड को ऐसे ना फेंके
मलेशिया में कई जगह पीरियड के दौरान पैड्स यूज करने के बाद महिलाओं को इसे धोना पड़ता है और इसके बाद वह इसे बाहर फेंक सकती हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां बिना धुले पैड फेंकने से भूत आकर्षित होते हैं।
खाने-पीने और बैठने की मनाही
अफगानिस्तान में पीरियड्स के दौरान मांस, चावल, सब्जियां, खट्टा खाना, ठंडा पानी पीने की मनाही होती है। इतना ही नहीं लड़कियों को नहाने और गीली जगह पर बैठना भी मना होता है।
महिला छू ले तो होता है शुद्धीकरण
नेपाल में पिछड़े इलाकों में आज भी ऐसी मान्यता है कि पीरियड्स के दौरान अगर महिला किसी पुरुष को छू लेती है तो उसको धार्मिक अनुष्ठान के साथ उसका शुद्धीकरण किया जाता है, क्योंकि कहते हैं कि इस समय महिलाओं के छूने से पुरुष अशुद्ध हो जाते हैं।
यहां उतारी जाती है लड़की की आरती
सब जगह पीरियड्स को लेकर गलत या क्रूर व्यवहार ही नहीं किया जाता, बल्कि भारत में कर्नाटक में कई जगह पहली बार लड़की के पीरियड शुरू होने पर उसे दुल्हन की तरह तैयार किया जाता है और महिलाएं लड़की की आरती उतारती है। इस तरह की प्रथा आंध्र प्रदेश और केरल में भी निभाई जाती है। जहां पीरियड्स को अभिशाप नहीं बल्कि अच्छा माना जाता है।
और पढ़ें: क्यों दुनिया में सबसे ज्यादा दिन तक जीते हैं जापानीज, ये हैं लॉन्ग लाइफ के 10 सीक्रेट
पायल रोहतगी की प्री वेडिंग लुक्स ने आलिया-मौनी को छोड़ा पीछे,7 PHOTOS में देखें खूबसूरत अंदाज
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.