ब्रेस्ट को बड़ा करने की चाहत में कंगाल हुई महिला, 2 सर्जरी के बाद तीसरे में हुआ ये हाल

Published : Aug 28, 2022, 12:13 PM ISTUpdated : Aug 29, 2022, 10:47 AM IST
ब्रेस्ट को बड़ा करने की चाहत में कंगाल हुई महिला, 2 सर्जरी के बाद तीसरे में हुआ ये हाल

सार

36-24-36 यह फिगर कौन सी महिला नहीं चाहती है? लेकिन अपने स्तनों को बढ़ाने के लिए एक महिला ने तीन सर्जरी करवाई। उसके बाद उसकी हालत ऐसी हो गई उसको पहचान पाना तक मुश्किल हो रहा है।

हेल्थ डेस्क : आजकल मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि हर तरह की सर्जरी और ट्रांसफॉरमेशन संभव है। उन्हीं में से एक है ब्रेस्ट इंप्लांट्स सर्जरी, जिसका क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। जो महिलाएं अपने फिगर से संतुष्ट नहीं होती है और अपने स्तनों को बढ़ाना चाहती हैं, वह इस तरह की ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी (breast implants surgery) करवाती है। मेडिकल लैंग्वेज में इससे मैमोप्लास्टी ऑग्मेंटेशन या ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन कहा जाता है। वैसे तो यह सर्जरी काफी सेफ मानी जाती है, लेकिन इसके विफल होने के भी कुछ चांस होते हैं। कुछ इसी तरह से 35 साल की इस महिला के साथ हुआ जिसने ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी करवाई, लेकिन उसकी हालत ऐसी हो गई कि उसे इसे रिमूव करवाना पड़ा। आइए आपको बताते हैं इस बारे में...

क्या होती है ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी 
दरअसल, ब्रेस्ट इंप्लांट्स या मैमोप्लास्टी ऑग्मेंटेशन एक प्रक्रिया है। जिसके जरिए छोटे स्तनों के आकार को बढ़ाया जाता है। इसमें स्तनों में सिलिकॉन को को चीरा लगाकर इंप्लांट किया जाता है। इससे ब्रेस्ट का साइज बड़ा हो जाता है। 98% तक यह सर्जरी सफल होती है, लेकिन एक-दो प्रतिशत मामलों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिलते हैं।

ब्रेस्ट इंप्लांट्स सर्जरी का साइड इफेक्ट 
अमेरिका में रहने वाली 35 वर्षीय डार्सी डेविस अलसोप (Darcy Davies-Alsop) अपने स्तनों के आकार से संतुष्ट नहीं थी। दूसरी प्रेगनेंसी के बाद उन्हें लगा कि उनका ब्रेस्ट साइज सामान्य से बेहद छोटा है। इसको देखते हुए उन्होंने सेलाइन इंप्लांट सर्जरी सर्जरी करवाई। 9 साल तक उन्होंने इसे रखा। इस सर्जरी में सेलाइन के अंदर साल्टवॉटर भरा जाता है। हालांकि, इस सर्जरी से वह सेटिस्फाइड नहीं हुई और 9 साल बाद उन्होंने सिलिकॉन इंप्लांट करवाया। जिसमें स्तनों के आकार के सिलिकॉन को शरीर में डाल जाता है। लेकिन दोनों ही सर्जरी के दौरान उनके जोड़ों में दर्द, अत्यधिक थकान ,सिरदर्द और कई समस्याएं होने लगी। यह ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी का साइड इफेक्ट था।

13 साल में खर्च किए 23 लाख 
डार्सी बताती है कि ब्रेस्ट इंप्लांट की दो सर्जरी करवाने के लिए उन्हें लाखों रुपए खर्च करने पड़े। इसके बाद उन्होंने इसे निकलवाने का फैसला किया कुल मिलाकर तीन सर्जरी का उन्हें करीब $30000 यानी कि 23 लाख रुपए तक का खर्च करना पड़ा। हालांकि, ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी हटाने के 6 महीने बाद भी उनकी हालत अब भी खराब है। उनके ब्रेस्ट पर सर्जरी के निशान बने हुए हैं वह ब्रेस्ट इंप्लांट करवाने की अपनी सर्जरी के एक्सपीरियंस को काफी निराशाजनक बताती हैं।

और पढ़ें: Hartalika Teej:तीज पर लगाएं मेहंदी की फुल एंड हाफ हैंड लेटेस्ट डिजाइन, पिया की नहीं हटेगी नजर

डेढ़ साल के दुधमुहें बच्चे को कार के सामने दिया फेंक, दहला देगी 'मां' की यह दरिंदगी

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे के सिर में जम गई है डेंड्रफ की पपड़ी? अपनाएं ये 4 सिंपल उपाय
बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट