
हेल्थ डेस्क. हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) मनाया जाता है। लोगों को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने और बढ़ते खतरे को कम करने के लिए लिए दुनिया भर में इस दिन को मनाया जाता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान चिंता और तनाव में रहता है। लेकिन इस पर ध्यान नहीं देता है जो बाद में ज्यादा गंभीर रूप ले लेती है। हम सब को मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा और सुधार पर ध्यान देना चाहिए।
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर 8 में से एक शख्स मेंटल डिसऑर्डर (mental disorder) का शिकार है। योग विशेषज्ञ की मानें तो चिंता, तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचने के लिए अपने डे प्लान में योगा को शामिल करना चाहिए। योग ना सिर्फ आपके ध्यान को केंद्रित करता है बल्कि नेगेटिव सोच को दूर करता है। मासिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। डिप्रेशन जैसी बीमारी को भी योगा के नियमित अभ्यास से दूर किया जा सकता है। आइए बताते हैं वो तीन योगासन जिससे आप तनाव से खुद को दूर रख सकते हैं।
प्राणायाम के अभ्यास से तनाव से मिलती है राहत
शोधकर्ताओं ने पाया कि प्राणायाम करने से चिंता से मुक्ति मिलीत है। साल 2013 में हुए एक स्टडी में पाया गया कि तनाव के स्तर को प्राणायाम से कम किया जा सकता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करने के साथ-साथ चिंता और तनाव प्रतिक्रिया में सुधार करता है। प्राणायाम को सुबह खाली पेट करने से काफी लाभ मिलता है। अगर आप इसे दिन के दौरान करते हैं, तो भोजन के बाद कम से कम 3 से 4 घंटे का ब्रेक लें।
मत्स्यासन योग को जीवन में करें शामिल
मत्स्यासन योग को फिश पोज भी कहा जाता है। यह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। यह आसन करने से ऑक्सीजन का फ्लो बढ़ता है। इससे हृदय चक्र में भी लाभ होता है, जो आपके शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य में कई तरह से फायदा पहुंचाता है।
वृक्षासन से बेहतर होती है मानसिक स्थिति
मन को शांत करने और हार्ट बीट को कंट्रोल करने में वृक्षासन योग यानी ट्री पोज से लाभ मिलता है। इससे आत्मविश्वास में इजाफा होता है। इसके अलावा यह जांघों, काल्फ, कूल्हे, कमर और ग्लूट्स को मजबूत और लचीलेपन में सुधार करता है।
और पढ़ें:
सावधान! डाइट फूड्स और ड्रिंक्स से मोटापा समेत हो सकती है ये 3 तरह की खतरनाक बीमारियां
पुरुषों के कंडोम से काफी अलग होते हैं Female Condom, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.