'Harry Potter: Returns To Hogwarts' का ट्रेलर आया सामने, नए साल पर जादुई दुनिया में ले जाएंगे कलाकार

Published : Dec 21, 2021, 07:37 PM IST
'Harry Potter: Returns To Hogwarts' का ट्रेलर आया सामने, नए साल पर जादुई दुनिया में ले जाएंगे कलाकार

सार

हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के मौके पर 1 जनवरी 2022 को एक  खास जश्न का आयोजन किया गया है।  इस सेलिब्रेशन का नाम हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स रखा गया है। 

मुंबई. पूरी दुनिया को एक बार फिर से मैजिक वर्ल्ड में ले जाने को तैयार है हैरी पॉटर। जी हां, हैरी पॉटर का जादू एक बार फिर से चलने वाला है। दरअसल, हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स (Harry Potter: Returns To Hogwarts) ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।  ट्रेलर में फिल्म से जुड़े  सभी कलाकार अपने अनुभवों को बांटते भी नजर आए।  एचबीओ मैक्स (HBO Max) के प्राइम वीडियो पर नए साल पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा। 

दरअसल, हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी के 20 साल पूरे होने के मौके पर 1 जनवरी 2022 को एक  खास जश्न का आयोजन किया गया है।  इस सेलिब्रेशन का नाम हैरी पॉटरः रिटर्न टू हॉगवर्ट्स रखा गया है। एचबीओ मैक्स पर रिलीज होने वाले इस शो में फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी कलाकार नजर आएंगे। यह एक तरह का रियूनियन मूवी होगी। ट्रेलर में दिख रहा है कि इस फिल्म के अभिनेता एक दूसरे से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।  इसके अलावा ट्रेलर में फिल्म में ड्रैको मालफॉय की भूमिका निभाने वाले टॉम फेल्टर को एम्मा गले लगाते भी नजर आ रही हैं।

डेनिल और हमाईनी ने याद किया बीता वक्त

ट्रेलर की शुरुआत में हैरी पॉटर का रोल प्ले करने वाले एक्टर डेनियल रेडक्लिफ एक सुनसान गली में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी मुलाकात एम्मा वाटसन और रुपर्ट ग्रिंट से होती है। इसके बाद सभी कलाकार अपने अनुभव को शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। हमाईनी कहती हैं कि ऐसा फील होता है कि समय बीता नहीं है, जबकि सच्चाई ये है कि काफी समय बीत गया है। वहीं डेनिल कहते हैं कि उन्हें हमेशा से लगता था कि उन्होंने अपनी लाइफ में कुछ अच्छा नहीं किया लेकिन सबकी खुशी देखकर अब ऐसा नहीं लगता है। इस ट्रेलर को अब तक 53 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

20 साल पूरे होने पर नए साल पर होगा जश्न

बता दें कि  16 नवंबर 2001 को सिनेमाघरों में हैरी पॉटर का पहला भाग हैरी पॉटर एंड द सॉर्सेरस स्टोन रिलीज हुआ था। इसके बाद इस मूवी के कई भाग आए। ये मूवी बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपना दीवाना बनाया। इसे देखते हुए लोग जादू की दुनिया में चले जाते हैं। 20 साल पूरे होने पर फिल्म के निर्माता वॉर्नर ब्रदर्स ने कई खास कार्यक्रमों की योजना बनाई है। एचबीओ मैक्स पर टेलीकास्ट होने वाले इस कार्यक्रम में  निर्देशक क्रिस कोलंबस भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा  तीन मुख्य कलाकार डेनियल रेडक्लिफ, रूपर्ट ग्रिंट और एम्मा वाटसन भी दिखेंगी।

और पढ़ें:

83 Movie के प्रमोशन पर Ranveer Singh के साथ दिखीं कपिल देव की बेटी अमिया देव, ये पूर्व क्रिकेटर भी आए नजर

Katrina Kaif ने Vicky Kaushal के साथ शेयर की घर की पहली झलक, सामने समंदर और...

Aishwarya Rai इन 6 मौकों पर आईं सुर्खियों में, पर्पल लिप की वजह से बना था उनका मजाक

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम