ISL 2020-21: ATK मोहन बागान बनाम ओडिशा FC के बीच होगा मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

Published : Dec 03, 2020, 12:16 PM IST
ISL 2020-21: ATK मोहन बागान बनाम ओडिशा FC के बीच होगा मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच

सार

हीरो इंडियन सुपर लीग के सातवें सीजन में गुरुवार 3 दिसंबर को ATK मोहन बागान बनाम ओडिशा FC के बीच मैच होगा। ये मैच गोवा के फाटोर्डा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर यह मैच लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही इसे डिज़नी + हॉटस्टार और Jio TV के माध्यम से स्ट्रीम किया जा सकता है।

स्पोर्ट्स डेस्क : हीरो इंडियन सुपर लीग (Hero Indian Super League) के सातवें सीजन में 11 टीमें प्रदर्शन कर रही है। कोरोना महामारी के बीच इस बार भारत में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। गुरुवार 3 दिसंबर को ATK मोहन बागान बनाम ओडिशा FC के बीच मैच होगा। 

कब और कहां कैसे देखें एटीके और ओडिशा का मैच
ATK मोहन बागान बनाम ओडिशा FC का मैच आप गुरुवार 3 दिसंबर 2020 को शाम 7: 30 बजे से देख सकते हैं। ये मैच गोवा के फाटोर्डा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर यह मैच लाइव दिखाया जाएगा। इसके साथ ही इसे डिज़नी + हॉटस्टार और Jio TV के माध्यम से स्ट्रीम किया जा सकता है।

क्लब में दूसरे नंबर पर है एटीके मोहन बागान
एटीके मोहन बागान एफसी 6 प्वाइंट्स के साथ क्लब में दूसरे नंबर पर है। वहीं, मुंबई सीटी की टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। ओडिशा की टीम फिलहाल क्लब में सेकेंड लास्ट है। बता दें कि एटीके 2014 और 2016 में आईएसएल की सीरीज जीत चुकी है।

हीरो इंडियन सुपर लीग से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

अंबानी से लेकर धोनी तक ये है आईएसएल टीम ओनर, बॉलीवुड एक्टर्स भी हैं कई टीमों के मालिक

इजे के गोल ने बचाई जमशेदपुर की लाज, 85वें मिनट में किया शानदार गोल, हैदराबाद के साथ ड्रॉ हुआ मैच

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स