
आदित्यपुर (झारखंड). आए दिन आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। जरा-जरा सी बात पर लोग अपनी जदगी खत्म कर लेते हैं। ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला झारखंड में सामने आया है। जहां एक महिला ने पति के एक सवाल से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
सवाल किया तो लगा ली फांसी...
दरअसल, यह खौफनाक मामला बास्कोनगर गुरुवार रात सामने आई है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि जब वो ड्यूटी करके घर लौटा तो उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। जब मैंने उससे पूछा कि तुम किससे बात कर रही हो तो उसने मेरी किसी बात का कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद वह गुस्सा होकर अपने कमरे में चली गई। फिर कुछ देर बाद उसने दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली।
पड़ोसियों ने बताई दूसरी वजह...
जानकारी के मुताबिक, मृतका गर्भवती थी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है कि आखिर महिला के मरने की कहीं दूसरी वजह तो नहीं। वहीं इस मामले में आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि युवती ने यह खौफनाक कदम पारिवारिक कलह की वजह से उठाया है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।