दर्दनाक घटना: महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग, लाश के हुए कई टुकड़े

झारखंड में एक दुखद और दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना समाने आई है। जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को साथ लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई।

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2019 10:13 AM IST / Updated: Dec 27 2019, 04:08 PM IST

कोडरमा. झारखंड में एक दुखद और दिल दहला देने वाली दर्दनाक घटना समाने आई है। जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों को साथ लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। तीनों की मौके पर मौत हो गई।

हैरतअंगेज घटना...
दरअसल, यह हैरतअंगेज घटना  कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह सामने आई है। महिला और दोनों बच्चों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। जहां रेल पुलिस सकी शिनाख्त करने में जुटी है। साथ ही सुसाइड के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

शवों के हो गए दो तीन टुकड़े...
वहीं घटना के बारे में कोडरमा जीआरपी थाना प्रभारी शंभु प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार सुबह इस घटना की जानकारी विभाग को मिली। जहां प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर डाउन लाइन में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ खुदकुशी आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस हादसे में बच्चों के शव के दो तीन टुकड़े हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया पूरा मामला...
चश्मीदीदों ने बतााय कि, सुबह करीब 7:30 बजे महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर स्टेशन के  प्लेटफॉर्म तीन पर खड़ी होकर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। जैसे ही स्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस  प्लेटफॉर्म पहुंची कि महिला ने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी।
 

Share this article
click me!