जेल की सजा काट रहे लालू का दरबार, सरकार क्या बदली, नियम को ताक पर रख लोगों से की मुलाकात

Published : Dec 26, 2019, 09:35 PM ISTUpdated : Dec 26, 2019, 11:26 PM IST
जेल की सजा काट रहे लालू का दरबार, सरकार क्या बदली, नियम को ताक पर रख लोगों से की मुलाकात

सार

चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव इन दिनों रिम्स इलाज के भर्ती हैं। ईलाज के नाम पर अस्पताल आए लालू यहां पेइंग वार्ड के हॉल में जनता दरबार लगा रहे हैं। लालू के लिए जेल के मैनुएल कोई मायने नहीं रखते।

रांची. चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू यादव इन दिनों रिम्स इलाज के भर्ती हैं। ईलाज के नाम पर अस्पताल आए लालू यहां पेइंग वार्ड के हॉल में जनता दरबार लगा रहे हैं। लालू के लिए जेल के मैनुएल कोई मायने नहीं रखते। हाल ही में झारखंड चुनाव के नतीजे सामने आए हैं। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने भारी मतों से जीत हासिल की है। इसके बाद ही झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लालू यादव से मिलने पहुंचे थे। 

हिंदी न्यूज वेबसाइट जागरण के अनुसार अस्पताल में हेमंत सोरेन के बाद एक-एक करके 6 लोगों ने लालू यादव से मुलाकात की। लालू से मिलने वाले नेता जनार्दन प्रसाद और नरेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें जेल प्रशासन से मिलने की अनुमति मिली है। वहीं जेल अधीक्षक का कहना हे कि इन दोनों नेताओं का नाम लालू से मिलने वाले लोगों की सूची में शामिल ही नहीं है। इसके अलावा लालू से मिलने के लिए शनिवार का दिन तय किया गया है और इस दिन भी सिर्फ 3 लोग ही लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं, पर बिना किसी अनुमति के 6 लोगों का लालू से मिलना इस बात का संकेत देता है कि झारखंड में सरकार बदलने के साथ ही लालू के अच्छे दिन आ गए हैं। 

पुलिस को नहीं पता किससे मिल रहे हैं लालू
पेइंग वार्ड में ड्यूटी कर रहे सुरक्षा प्रभारी से लालू से मिलने वाले लोगों के बारे में पूंछा गया तो उन्होंने बताया कि सिर्फ हेमंत सोरेन लालू यादव से मिले थे।वहीं रजिस्ट्रर चेक करने पर उनका नाम भी रजिस्ट्रर में नहीं था। वहीं जेल अधीक्षक अशोक चौधरी का कहना है कि हेमंत सोरेन, नरेन्द्र सिंह और राजेन्द्र सिंह को लालू से मिलने की विशेष अनुमति दी गई थी, पर बाकी लोगों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो उसकी जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।    

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर