एस्केलेटर में फंसकर 30 फीट ऊंचाई से गिरा 12 साल का बच्चा, स्पॉट पर मौत

Published : Jul 02, 2019, 06:12 PM IST
एस्केलेटर में फंसकर 30 फीट ऊंचाई से गिरा 12 साल का बच्चा, स्पॉट पर मौत

सार

रांची. शहर के न्यूक्लियस मॉल में परिवार के साथ घूमने गए 12 साल के बच्चे को एस्केलेटर में फंसकर जान गंवानी पड़ी।

ची. शहर के न्यूक्लियस मॉल में परिवार के साथ घूमने गए 12 साल के बच्चे को एस्केलेटर में फंसकर जान गंवानी पड़ी। यह हादसा शनिवार शाम हुआ। छठी क्लास में पढ़ने वाले पार्थिव साह फर्स्ट फ्लोर के एस्केलेटर में  फंसकर दूसरे फ्लोर से नीचे गिर गया। 30 फीट ऊंचाई से गिरने के कारण मासूम की स्पॉट पर मौत हो गई। वो अपनी बुआ और उनके परिवार के मॉल घूमने गया था।

मृतक की मां दुर्गा कोतवाली थाना में दारोगा हैं। वह प्रेग्नेंट हैं और एक महीने की छुट्टी पर हैं। पिता राजकुमार नेवी से रिटायर हैं। घटना की सूचना मिलते ही माता-पिता तुरंत ऑर्किड अस्पताल पहुंचे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी