
गोड्डा: झारखंड की एक और बेटी दुष्कर्म का शिकार हुई है। गोड्डा जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती का ऐसा हाल किया गाय डॉक्टरों को ऑपरेशन कर उसका मृत भ्रूण निकालना पड़ा। आरोपी ने गर्भपात के लिए युवती के दवा खिला दिया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
जबरन बनाया संबंध, प्रेगनेंट होने पर खिलाया दवा
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जब वह 15 साल की थी तब से आरोपी उसका पीछा करता था। विरोध करने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। अप्रैल 2022 में अकरम ने जबरन उसके साथ संबंध बनाया। उसे घर में अकेला देख अकरम ने उसके साथ गलत किया। डर से उसने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई। फिर उसे पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। उसने अकरम को यह बता बताई जो अकरम ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। जिसके बाद उसने किसी तरह अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
युवती के गर्भ में दो माह का था भ्रूण
मेडिकल करने के दौरान युवती के गर्भ में डॉक्टरों को दो माह का मरा हुआ भ्रूण मिला। ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने भ्रूण निकाला। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भपात का दवा खिलाने के कारण भ्रूण मर गया। इस मामले में जिले के एसपी नाथू सिंह मीणा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजा जा रहा है। पीड़िता का बयान लिया गया है।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।