मानवता शर्मसारः स्कूल छोड़ने के बहाने मासूम के साथ दरिदंगी, बेटी को लहूलुहान देख उड़े होश

Published : Sep 13, 2022, 12:44 PM ISTUpdated : Sep 13, 2022, 01:38 PM IST
मानवता शर्मसारः स्कूल छोड़ने के बहाने मासूम के साथ दरिदंगी, बेटी को लहूलुहान देख उड़े होश

सार

झारखंड के रांची में मदद करने वाले ने ही मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल बारिश के कारण छह साल की बच्ची स्कूल नहीं जा पा रही थी। आरोपी पड़ोसी ने स्कूल छोड़ने का बोल सूनसान जगह ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता खून से सनी हालत में घर पहुंची।

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। मदद करने के बहाने 24 साल के युवक ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई भी की और जान से मारने की धमकी दी। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ग्रामीणों ने ही आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा। इससे पहले आरोपी की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की। यह शर्मनाक मामला रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के पलांडू की है। बच्ची अस्पताल में इलाजरत है। नामकुम थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 
स्कूल छोड़ने के बहाने किया गलत
दरअसल, बारिश के कारण बच्ची अपने स्कूल नहीं जा पा रही थी। बच्ची को स्कूल पहुंचाने के बहाने गांव में ही रहने वाला आरोपी पौलुस तिर्की उर्फ एडजस्ट उसे एकांत में ले गया और बच्ची के साथ गलत किया। बच्ची के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। किसी तरह बच्ची आरोपी के चुंगल से छूट रोते हुए अपने घर पहुंची। परिजनों ने उसके कपड़े में खून लगा देखा तो सन्न रह गए। पूछने पर बच्ची ने सारी बात परिजनों को बताई। फिर परिजनों ने ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। ग्रामीण एकजुट हुए और आरोपी को पकड़ लिया। दौड़ा-दौड़ा कर आरोपी की ग्रामीणों ने पिटाई की।

ग्रामीण आरोपी का करेंगे सामूहिक बहिष्कार
घटना के बाद ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने आरोपी और उसके परिवार को सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी का परिवार बाहर से रहने आया है। यहां भाड़े के मकान में उसका परिवार रह रहा है। भविष्य में फिर ऐसी घटना हो सकती है। इस लिए आरोपी के परिवार का बहिष्कार करने ही एक मात्र रास्ता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद से ग्रामीण आक्रोशित हैं।

यह भी पढ़े- राजस्थान के आसमान में दिखा अनोखा नजारा, जिसने देखा बस देखता ही रह गया, देखिए शानदार वीडियो

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर