शराबी ड्राइवर ने यूं दौड़ाई बस, लोगों की निकल गईं चीखें

Published : Oct 09, 2019, 06:28 PM IST
शराबी ड्राइवर ने यूं दौड़ाई बस, लोगों की निकल गईं चीखें

सार

झारखंड के हजारी बाग में एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने बिहार शरीफ जा रहे थे।  

हजारीबाग. झारखंड के  हजारीबाग जिले में बुधवार सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, हादसा एनएच-33 चरही घाटी पर हुआ। हादसे में करीब 12 लोग घायल भी हुए हैं। सिटी राइड बस में बैठे ये लोग बिहर के बिहार शरीफ के रहने वाले थे। ये लोग पूजा करने रजरप्पा जा रहे थे। इसी बीच उनकी बस बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में 2 महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर हॉस्पिटल भर्ती कराया। हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे का बताया जाता है।

हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। ये लोग बिहार शरीफ में पटेल नगर के रहने वाले ललित कुमार के 3 साल के बेटे के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बस में 50 से ज्यादा लोग बैठे थे। मृतकों में दनियावां नालंदा के रंजीत कुमार, किमी देवी और पिंकी देवी शामिल हैं।  घायल 28 वर्षीय रीना सिन्हा, 30 वर्षीय मालती देवी और 34 वर्षीय संतोष कुमार को रांची रेफर किया गया है। यात्रियों के मुताबिक, ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। लोगों ने उससे गाड़ी धीमी चलाने को कहा, लेकिन उसने सबकी बात अनसुनी कर दी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 12th Result 2026: झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट आज आएगा या नहीं? jacresults.com पर कैसे चेक करें
ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार