झारखंड में 10 लाख का इनामी बलराम उरांव समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन डबल बुल’ में मिली सफलता

Published : Feb 22, 2022, 06:14 PM IST
झारखंड में 10 लाख का इनामी बलराम उरांव समेत 9 नक्सली गिरफ्तार, ‘ऑपरेशन डबल बुल’ में मिली सफलता

सार

पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी से ‘ऑपरेशन डबल बुल' शुरू किया गया था। इसमें लोहरदगा और पड़ोसी जिलों के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर बलराम उरांव भी गिरफ्तार किया गया।

रांची। झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लोहरदगा और पड़ोसी जिलों के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में अभियान चलाकर 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें नक्सली संगठन के जोनल कमांडर, सब जोनल कमांडर, एरिया कमांडर रैंक के नक्सली शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि 8 फरवरी से ‘ऑपरेशन डबल बुल' शुरू किया गया था। इसमें लोहरदगा और पड़ोसी जिलों के बुलबुल क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भाकपा (माओवादी) का जोनल कमांडर बलराम उरांव भी गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपए का इनाम था। अभियान के दौरान भारी संख्या में हथियार और गोला-बारूद, विस्फोटक, डेटोनेटर और नक्सली संबंधित अन्य सामग्री बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के बीजापुर नक्सली हमले में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, जवानों ने दिया मुहंतोड़ जवाब, मुठभेड़ जारी

ये नक्सली गिरफ्तार किए गए
10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकेश नागेसिया, शैलेश्वर वराव, मुकेश कोरवा, वीरेन कोरवा, शैलेंद्र नागेसिया, संजय नागेसिया, शीला खेरवार, रविंद्र गंझू की पत्नी ललिता देवी शामिल हैं। सोमवार तक चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस की 10 बार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। 

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का खात्मा करने के लिए जवानों का चल रहा बड़ा ऑपरेशन, अब तक 4 नक्सली किए गए ढेर

ये हथियार बरामद किए गए
एक इंसास रायफल, 315 बोर का रायफल, एक अमेरिकन रायफल, एक पिस्टल, 1678 जिंदा गोली, 21 मैगजीन समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है। बलराम पर 82 केस दर्ज हैं। बता दें कि 10 दिन पहले 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू समेत साथियों के बुलबुल के जंगल में घूमने की सूचना मिली थी। इस दौरान अभियान में तीन जवान आईईडी की चपेट में आकर जख्मी हो गए थे। पुलिस ने एक नक्सली को मार भी गिराया था। 

यह भी पढ़ें- कांकेर में सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सली अटैक, IED ब्लास्ट में एक जवान घायल, उल्टे पांव भागे माओवादी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?