चाईबासा में दर्दनाक हादसा: चढ़ाई से अचानक फिसलने लगा पेट्रोल टैंकर, तीन बच्चों की रौंदा

Published : Jul 12, 2022, 12:36 PM ISTUpdated : Jul 12, 2022, 01:28 PM IST
चाईबासा में दर्दनाक हादसा: चढ़ाई से अचानक फिसलने लगा पेट्रोल टैंकर, तीन बच्चों की रौंदा

सार

घटना के बाद ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। हादसे में तीन बच्चों की मौत से लोगों में हुआ है। 

चाईबासा. झारखंड के चाईबासा में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। जिले के मंझारी थाना क्षेत्र के जांगिबुरु गांव में सड़क किनारे बैठे तीनों बच्चे पेट्रोल टैंकर के नीचे दब गए। टैंकर भी पलट कर खेत में जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शव उठाने की तैयारी कर रही है।

सड़क किनारे बैठे थे तीनो बच्चे
तीनों बच्चे सुखमति तमसोय (5), सागर तमसोय (1) और  पानो तमसोय मंगलवार की सुबह स्कूल के पास सड़क किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान पेट्रल टैंकर लेकर चालक जांगिबुरु घाटी पर चढ़ाई चढ़ रहा था। टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर लुढ़कने लगा। इसी क्रम में सड़क किनारे खेल रहे तीनों बच्चों को टैंकर ने रौंद डाला। फिर टैंकर भी खेत मे पलट गया। चालक शंकर पासवान को चोट भी नहीं आई। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है।

बीच सड़क पर लकड़ी रख लोग सड़क पर बैठ गए। लोग मुआवजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास में जुटी है। टैंकर चालक शंकर पासवान ने बताया कि वह घाटी पर टैंकर चढ़ा रहा था। इसी दौरान टैंकर लुढ़कने लगा। उसने ब्रेक मारने की काफी कोशिश की लेकिन ब्रेक नहीं लगा। जिस कारण यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी भादो सोरेन ने बताया कि टैंकर पलटने से तीन बच्चों की मौत हुई है। सड़क जाम पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम ने जताया दुख
सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने कहा- पश्चिमी सिंहभूम में जांगिबुरु स्कूल के पास टैंकर पलटने से कुछ बच्चों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली है। जिला प्रशासन द्वारा हताहत हुए बच्चों की शीघ्र मदद हेतु टीम भेजी गयी है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

इसे भी पढ़ें-  बाबा का दर्शन अब और होगा आसानः 30 जुलाई से देवघर के लिए स्टार्ट होगी फ्लाइट, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी सर्विस

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल