झारखंड में ASI ने वर्दी को किया शर्मसार: SP ने तुरंत नौकरी से किया सस्पेंड, केबिन में महिला से करता अश्लीलता

Published : Apr 17, 2022, 02:24 PM IST
झारखंड में ASI ने वर्दी को किया शर्मसार: SP ने तुरंत नौकरी से किया सस्पेंड, केबिन में महिला से करता अश्लीलता

सार

झारखंड के सिमडेगा से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक एएसआई ने शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं महिला के साथ मोबाइल पर अश्लीलता की हदें पार भी करता।

सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा से पुलिस विभाग को शर्मसार और खाकी वर्दी को  बदनाम करने का करने का मामला सामने आया है। जहां एक एएसआई पर शादीशुदा महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लिया और कार्यवाही करते हुए पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पीड़िता के साथ केबिन में करने लगा हद पार
दरअसल, यह मामला सिमडेगा के गिरदा ओपी पुलिस थाने का है। जहां एक महिला अपनी एक परेशानी लेकर पहुंची हुई थी। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात एएसआई तिवारी ने छेड़छाड़ की। वहीं पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जैसे ही वह थाने पहुंची तो एएसआी ने उससे पूछताछ करने के लिए अपने केबिन में बुलाया। जिसके बाद वह छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही किसी को बताने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

महिला ने अपने उस दिन को कोसती
पीड़िता ने बताया कि वह सबसे पहले 20 मार्च थाने में अपनी पारिवारिक समस्या को लेकर थाने शिकायत पहुंची हुई थी। लेकिन उसे नहीं पता था कि वह दिन उसकी जिंदगी नरक बना देगा। क्योंकि बात थाने तक सीमित नहीं थी, एएसआई ने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद वह आए दिन फोन पर अश्लील बातें करता। अश्लील मैसेज और गंदे-गंदे वीडियो भेजने लगा। साथ धमकी देकर रोज-रोज अकेले मिलने के लिए बुलाने लगा। जिस दिन नहीं जाती तो वह घर के सामने आ जाता था। 

 एसडीपीओ लेवल की जांच शुरू
वहीं इस मामले में एसपी सौरभ कुमरा ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही एसडीपीओ लेवल से भी जांच कराने का कहा है। जिसके आधार पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने कहा कि जब तक मामले की जांच नहीं हो जाती तब तक एएसआई छोटा बाबू निलंबित रहेगा।


 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?