झारखंड में दो सहेलियों से गैंगरेप : पहले एक युवती से दुष्कर्म फिर सहेली को बुलाने को कहा, पुलिस के होश उड़े

Published : Apr 15, 2022, 01:50 PM IST
झारखंड में दो सहेलियों से गैंगरेप : पहले एक युवती से दुष्कर्म फिर सहेली को बुलाने को कहा, पुलिस के होश उड़े

सार

आरोपियों में एक पीड़िता का जानने वाला है। वह पीड़िता की ननद का पड़ोसी है। पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एक आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। वह वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है।

रांची : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) भी अब लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। एक बार फिर यहां कानून-व्यवस्था सवालों के घेरे में हैं। यहां दो युवतियों के साथ गैंगरेप की खबर ने सनसनी फैला दी है। मामला धुर्वा इलाके की है। इस वारदात की शिकायत के बाद पुलिस ने पांच दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक, तुपुदाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने ननद के घर गई हुई थी। इसके बाद उसे जब घर आना हुआ तो उसकी ननद ने पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ उसे घर भेजा। गुरुवार की रात को युवक उसे लेकर घर जा रहा था कि तभी उसकी नीयत खराब हो गई और वह उसे ऐसी जगह ले गया जहां कोई नहीं था। वह बार-बार मिन्नते करती रही लेकिन युवक ने एक भी नहीं सुनी और उसके साथ रेप किया। इसके बावजूद भी उसने लड़की को नहीं छोड़ा और अपने पांच और दोस्तों को वहां बुला लिया। सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसे भी पढ़ें-नाबालिग का 10 महीने से रेप, अब दिया बच्चे को जन्म, 2 घंटे बाद जो किया वो दर्दनाक था, राजस्थान का शॉकिंग केस

सहेली को बुलाने की रखी शर्त

जानकारी के मुताबिक सभी दरिंदों से पीड़िता रहम की भीख मांगती रही लेकिन हैवानों मानने को तैयार नहीं थे। सभी ने पीड़िता से कहा कि अपनी सहेली को बुला दो तो छोड़ देंगे। वह काफी डरी हुई थी तो उसने अपनी सहेली को फोन कर बुला लिया। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसकी सहेली को भी अपनी हवस का शिकार बनाया। दोनों के साथ गैंगरेप किया और भी किसी को न बताने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में रिश्ते शर्मसार: दादा ने किया ऐसा घिनौना काम कि मुंह दिखाने लायक नहीं बचा, हर कोई धिक्कार रहा

शिकायत हुई तो उड़े होश

किसी तरह वहां से दोनों पीड़िता देर रात ही थाने पहुंच गई। दोनों की शिकायत सुन सनसनी फैल गई। पुलिस ने आनन-फानन में दरिंदों को पकड़ने एक टीम बनाई और सभी को रवाना किया। इधर दोनों लड़कियों का मेडिकल टेस्ट कराया गया। शुक्रवार सुबह तक पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और बाकी के पांचों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें-शादी के 2 दिन बाद ही पति ने पत्नी का कराया रेप, कहा-जाओ मेरे दोस्तों को खुश करो, इंदौर का चौंकाने वाला मामला

इसे भी पढ़ें-राजस्थान में इंसानियत शर्मसार:मालकिन का नहाते बनाया Video, रोज करता रेप, 8 लाख भी लिए, फिर जो किया उससे टूट गई

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत